एक्सप्लोरर

दर्दनाक: बेटे को डॉक्टर देखने की हसरत दिल में लिए ही दुनिया को अलविदा कह गया पिता

सीएम पलानीस्वामी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया. मृतक तिरूवरूर जिले में विलन्गुडी गांव का रहने वाला था.

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. अपने बेटे को डॉक्टर बनाने की तमन्ना पाले बैठे 46 साल के कृष्णसामी उसे नीट की परीक्षा दिलाने के लिए तमिलनाडु से केरल लेकर गए, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था. जब उनका बेटा परीक्षा दे रहा था, तब उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

कृष्णसामी अपने बेटे कस्तूरी महालिंगम को केरल के एर्नाकुलम में राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा (नीट) का पेपर दिलाने के लिए लेकर गए थे. वहां पर महालिंगम को परीक्षा के लिए केंद्र आवंटित किया गया था. अपने बेटे को परीक्षा केंद्र छोड़ने के बाद वह लॉज में चले गए थे. वहीं उन्हें दिल का दौरा पड़ा.

सीएम ने अधिकारियों को दिए छात्र की शिक्षा के लिए कोष मुहैया कराने के आदेश

मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने एलान किया कि तमिलनाडु की सरकार महालिंगम की उच्चतर शिक्षा का खर्च उठाएगी. उन्होंने कहा कि कृष्णसामी की पत्नी भारती महादेवी से जब उन्होंने फोन पर बात की तो उन्होंने यह अपील की थी. मुख्यमंत्री ने अपना दुख जताने के लिए फोन किया था. उन्होंने कहा कि उन्होंने अधिकारियों को छात्र की शिक्षा के लिए कोष मुहैया कराने के लिए उचित कदम उठाने के आदेश दिए हैं. घटना पर रोष जताते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि शव को वापस लाने के लिए अधिकारियों की एक टीम को पड़ोसी राज्य भेजा गया है.

सीएम ने किया तीन लाख रुपए के मुआवजे का एलान

पलानीस्वामी ने मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और मुख्यमंत्री जन राहत कोष से तीन लाख रुपए के मुआवजे का एलान किया. मृतक तिरूवरूर जिले में विलन्गुडी गांव का रहने वाला था. पलानीस्वामी ने बताया कि कृष्णसामी को दिल का दौरा पड़ने के बाद एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी मौत हो गई. जब वह अपनी आखिरी सांसे ले रहे थे तब उनका बेटा परीक्षा केंद्र पर इम्तिहान लिख रहा था और इस बात से वाकिफ नहीं था.

उधर, कृष्णसामी की मौत पर दुख जताते हुए द्रमुक के कार्यवाहक प्रमुख एम स्टालिन ने तमिलनाडु के छात्रों को नीट से छूट दिलाने के खातिर कानूनी उपाय नहीं करने को लेकर अन्नाद्रमुक को आड़े हाथों लिया है.गौरतलब है कि तमिलनाडु के छात्रों को राज्य में ही परीक्षा केंद्र आवंटित नहीं करने को लेकर केंद्र सरकार विपक्षी पार्टियों के निशाने पर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
अधर में FCRA और महिला आरक्षण बिल! झारखंड में लाठीचार्ज से संसद में BJP को संजीवनी
Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget