एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: पिता ने अपने तीन मासूम बेटों का दबाया गला, दो की मौत, बाद में खुद भी दी जान

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक व्यक्ति ने अपने तीन मासूम बेटों का गला दबा दिया, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया.

बालाघाटः मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में पत्नी के मायके से नहीं आने से नाराज एक व्यक्ति ने शनिवार सुबह कथित रूप से अपने तीन मासूम बेटों का गला दबा दिया, जिससे दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद इस व्यक्ति ने खुद भी पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

यह घटना बालाघाट जिले के रूपझर पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम चारटोला की पहाड़ी पर स्थित कछारटोला में हुई. बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने बताया कि कछारटोला गांव का निवासी अंतु उर्फ भूरा सिंह पुसाम (27) की पत्नी तीन बेटों को लेकर मायके गई थी, जिन्हें लाने वह गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर ग्राम सोनपुरी गया था. उन्होंने कहा कि पत्नी ने ससुराल आने से मना कर दिया, जिसके बाद वह तीनों बच्चों को साथ लेकर अपने गांव रवाना हो गया और रास्ते में उसने तीनों बच्चों का कथित रूप से गला दबा दिया.

तीनों मासूम जमीन पर थे

रूपझर पुलिस थाना अंतर्गत आने वाली सोनगुड्डा पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार मृतक के रिश्तेदार अंकुश पुसाम ने बच्चों की आवाज सुनकर जब घटनास्थल पहुंचा तो उसने देखा कि अंतु पुसाम का शव पेड़ से फांसी पर लटका था, जबकि उसके पैर के पास ही तीनों मासूम जमीन पर थे, जिनमें से उसके दो बेटों की मौत हो गई थी और एक वर्षीय मासूम की सांसे चल रही थी.

तिवारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को बरामद कर उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए उकवा अस्पताल भिजवाया है, जबकि मासूम को उपचार हेतु बालाघाट जिला चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया गया है.

उन्होंने कहा कि बहरहाल अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि घटना की वास्तविक वजह क्या है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि पत्नी के मायके चले जाने से अंतु मानसिक तनाव में था और जब वह उसे घर लाने पहुंचा और वह उसके साथ नहीं लौटी तो उसने यह कठोर कदम उठाया. मामले की विस्तृत जांच जारी है.

यह भी पढ़ें-

दुनिया में अबतक 9.24 लाख कोरोना मरीजों की मौत, 4 देशों में 52% की गई जान, देखें टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट

NEET 2020: नीट 2020 परीक्षा आज, परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले जान लें जरूरी नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली, मुंबई से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, रेगुलर फ्यूल में बदलाव नहीं, जानें दिल्ली से UP-बिहार तक कितनी कीमतें
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
फारस की खाड़ी में भारत के कितने जहाज और लोग फंसे? केंद्र सरकार ने दिया जवाब, बताया कैसे होगी वापसी
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
इस राज्य ने बजट में कर दिया बड़ा ऐलान, 1.15 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपये का फ्री जीवन बीमा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा
कॉल सेंटर के नाम पर इंटरनेशनल ठगी! बंगाल में ED की ताबड़तोड़ रेड, करोड़ों की काली कमाई का खुलासा

वीडियोज

Sansani: बारूदी भूल-भुलैया में फंस गया अमेरिका ? | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
बहुत हुआ...अब शुरू होगा परमाणु युद्ध?
महायुद्ध की जंग हुई तेज !
ईरान युद्ध के कहर से दुनिया पर फूटा 'महंगाई बम'?
भारत का तेल-गैस खत्म..क्या होगा?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
'पाकिस्तान भी इजरायल का छोटा भाई, ये दोनों अपने...', ईरान युद्ध का जिक्र कर आगबबूला हुए ओवैसी
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
CM योगी ने ईद की दी मुबारकबाद, 'यह पर्व भाईचारे, अमन-चैन और सौहार्द का देता है संदेश'
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
Weather Update: एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एक ही हफ्ते में जनवरी की ठंड और मई की गर्मी कैसे आ गई? उत्तर भारत में मौसम ने सबको चौंकाया!
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
एमएस धोनी पूरी तरह फिट नहीं? 'थाला' की ये हालत देख भावुक हुए फैंस, वीडियो हुआ वायरल
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, IOC ने कीमत ₹87.67 से बढ़ाकर ₹109.59 प्रति लीटर की
RBSE 10th Result 2026: RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
RBSE 10th Result 2026:RBSE पास होने के लिए कितने अंक जरूरी, जानें पूरा नियम
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
डेंटिस्ट समाज में डर का माहौल है... बिना एनेस्थीसिया दिए प्लास ने निकाल दिया दांत, वीडियो देख छूट जाएंगी कंपकंपी
Embed widget