एक्सप्लोरर

NEET 2020: नीट 2020 परीक्षा आज, परीक्षा केंद्र के लिए निकलने से पहले जान लें जरूरी नियम

नीट कलम एवं पेपर पर आधारित परीक्षा है जबकि इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेंस ऐसी नहीं थी. कोरोना वायरस के प्रसार के कारण नीट को दो बार पहले टाला जा चुका है. मूल रूप से यह परीक्षा 3 मई को होनी थी और फिर बाद में इसे 26 जुलाई के लिये आगे बढ़ा दिया गया था. उसके बाद ये आज आयोजित की जा रही है.

NEET 2020: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आज अंडरग्रेजुएट मेडिकल एस्पिरेंट्स के लिए NEET 2020 परीक्षा का आयोजन किया है. यह परीक्षा देश के विभिन्न शहरों में बनाए गए परीक्षा केन्द्रों पर होगी. कोरोना वायरस COVID-19 महामारी को देखते हुए, NTA ने परीक्षा के कुशल एवं सुरक्षित संचालन के लिए अतिरिक्त एहतियाती कदम उठाए गए हैं.

परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी

परीक्षा में 15 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने की उम्मीद है. परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. कोरोना के चलते दो घंटे पहले सेंटर्स तक पहुंचना होगा. सैनिटाइजेशन से लेकर एग्जाम हॉल में जाने तक की पूरी प्रक्रिया में समय लगेगा इस वजह से छात्रों की सलाह दी गई है कि परीक्षा से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्रों तक पहुंच जाएं.

एक कमरे में बैठेंग सिर्फ 12 छात्र

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(एनटीए) ने सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये परीक्षा केंद्रों की संख्या को मूल योजना के तहत 2546 केंद्रों से बढ़ाकर 3843 केंद्र कर दिया है, वहीं प्रत्येक कमरे में उम्मीदवारों की संख्या को पूर्व निर्धारित संख्या 24 से घटाकर 12 कर दिया गया है.

हाल ही में पश्चिम बंगाल, पंजाब, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड के छह मंत्रियों की ओर से परीक्षा को रोकने के लिए समीक्षा याचिका दायर की गई थी. जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

नीट परीक्षा के लिये 15.97 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है

परीक्षा हाल के बाद सामाजिक दूरी बनाये रखना सुनिश्चित करने के लिये प्रवेश और निकास की अलग व्यवस्था की योजना बनाई गई है. परीक्षा केंद्रों के बाहर इंतजार करने वाले छात्रों के लिये सामाजिक दूरी बनाये रखते हुए कतार में खड़ा रहने के लिये पर्याप्त व्यवस्था की गई है. उम्मीदावारों के मागदर्शन के लिये परामर्श जारी किये गए हैं जिसमें उपयुक्त सामाजिक दूरी बनाये रखने के लिये ‘क्या करें’ और ‘क्या नहीं करें’ के बारे में जानकारी दी गई है.

 नेशनल टेस्टिंग एजेंसी {NTA} ने NEET 2020 एडमिट कार्ड में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं जिसे हर परीक्षार्थी को मानना होगा. इस साल नीट 2020 परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को अपनी हेल्थ स्टेटस का उल्लेख करने और अपने हाल के ट्रेवलिंग हिस्ट्री का विवरण देने के लिए एक स्व-घोषणा फॉर्म भी लाना होगा.

नीट-2020 परीक्षा हॉल में परीक्षार्थी को रखना होगा इन चीजों का ध्यान

NEET 2020 एडमिट कार्ड के साथ स्व- घोषणा फॉर्म अतिरिक्त फोटो जैसा कि एप्लीकेशन फॉर्म में अपलोड किया गया है. वैध फोटो आईडी. पर्सनल हैण्ड सैनिटाइजर {50 ML} पर्सनल पानी की बोतल जो कि पारदर्शी हो. मास्क और गल्व्स PwD सर्टिफिकेट और श्रुति लेखक संबंधित दस्तावेज, यदि लागू हो. NEET 2020 परीक्षा स्थल के अंदर स्मार्टफ़ोन और स्मार्टवॉच, हैंडबैग, गहने, टोपी, संचार उपकरणों सहित व्यक्तिगत सामान की अनुमति नहीं है.

प्रवेश और परीक्षा केंद्र को लेकर एसओपी

  • प्रवेश के लिए अनिवार्य हाथ स्वच्छता और थर्मल स्क्रीनिंग का प्रावधान हैं. यदि कोई भी परीक्षा अधिकारी, परीक्षार्थी सेल्फ डिक्लेरेशन के मानदंडों को पूरा करने में विफल रहता है, तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.
  • परीक्षा हॉल के अंदर केवल बिना लक्षण वाले कर्मचारियों और छात्रों को अनुमति दी जाएगी. सभी कर्मचारियों और छात्रों को केवल फेस कवर/मास्क का उपयोग करने की अनुमति दी जाएगी. परीक्षा केंद्र के अंदर हर समय पर कवर/मास्क पहनना होगा.
  • भीड़भाड़ से बचने के सुनिश्चित किया जाए कि छात्रों और कर्मचारियों के लिए पर्याप्त प्रवेश और निकास द्वार हो. न्यूनतम 6 फीट की शारीरिक दूरी बनाए रखना, जब प्रवेश के लिए कतार लगाना हो और केंद्र के अंदर जहां तक संभव हो.
  • पर्याप्त दूरी के साथ विशिष्ट चिह्न बनाए जा सकते हैं और परिसर में सामाजिक दूरी सुनिश्चित करना होगा.
  • परीक्षा केंद्र में बैग/किताबें/मोबाइल नहीं ले जाना चाहिए. परीक्षा खत्म होने पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए निकलना होगा.
  • यदि आवश्यक हो तो थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग की जाएगी. फ्रिस्किंग में शामिल कार्मिक दस्ताने के अलावा ट्रिपल लेयर मेडिकल मास्क पहनेंगे. ऐसे कर्मियों द्वारा हर बार अपने दस्ताने बदलने पर उचित हाथ स्वच्छता बनाए रखी जाएगी.
  ड्रग्स एंगल में हो रही पूछताछ में NCB को दिए रिया ने बॉलीवुड से जुड़े कुछ नाम, सारा अली खान का नाम भी शामिल  कोरोना महामारी के चलते दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ा, इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बड़ी खबर: जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया में दीवाली तक चलेंगी ऑनलाइन क्लासेज
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
NTA ने 2027 एग्जाम कैलेंडर में किया बदलाव, जानें कौन से एग्जाम की तारीख बदली?
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
दिल्ली में खुला Space का नया रास्ता! रॉकेट वुमन ने दिखाई नई राह
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget