एक्सप्लोरर

युवक के साथ अपनी बेटी की दोस्ती पिता को गुजरा नागवार, बंधक बनाकर कैंची और डंडे से उतारा मौत के घाट

किसी को इस गुनाह का पता न चले इसके लिए आरोपी ने अपने एक मित्र को बुलाया और फिर उस युवक के शव को एक जिम के पास फेंक दिया गया.

एक पिता को अपनी बेटी की दोस्ती युवक के साथ रखना पसंद नहीं आया. जब बेटी अपने मित्र से मुलाकात कर रही थी, तो पिता ने यह देख लिया. इसके बाद उस युवक को बंधक बनाने के बाद पिता ने कैंची और डंडे से वार करके मौत के घाट उतार दिया. किसी को इस गुनाह का पता न चले इसके लिए आरोपी ने अपने एक मित्र को बुलाया और फिर उस युवक के शव को एक जिम के पास फेंक दिया गया. पुलिस ने गहन जांच के बाद अब इस मौत की गुत्थी को सुलझा लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसका नाम सत्यवीर सिंह है.

क्या है मामला 

नार्थ ईस्ट जिले के डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि  8 जुलाई को पीसीआर कॉल से सूचना मिली कि करावल नगर इलाके में स्थित वर्ल्ड जिम के पास एक युवक का शव पड़ा है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया. युवक के शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे. इस मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान मृतक की पहचान दीपक के तौर पर हुई, जो बागपत (यूपी) का रहने वाला था. 2 जुलाई को वह करावल नगर एक्सटेंशन में अपने चाचा के घर आया था.

क्या है दीपक की मौत का राज

पुलिस का कहना है कि दीपक की दोस्ती करावल नगर इलाके में ही रहने वाली एक लड़की से थी. 7 जुलाई को दीपक लड़की के घर उससे मिलने के लिए गया. लड़की के पिता सत्यवीर को पहले से अपनी बेटी और दीपक के बीच दोस्ती की जानकारी हो गयी थी. वह इस दोस्ती से नाखुश था. जब उसने अपनी बेटी और दीपक को संग देखा तो वह गुस्से से पागल हो गया. सत्यवीर ने दीपक को बंधक बनाने के बाद डंडे से उसे बुरी तरह पीटा और फिर उस पर कैंची से वार कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया, जिसकी वजह से दीपक की मौत हो गयी. दीपक के शव को ठिकाने लगाने के लिए सत्यवीर ने अपने एक जानकार अनुज की मदद ली. आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा, कैंची और बेल्ट बरामद कर ली है. पुलिस को इस केस में अब दूसरे आरोपी अनुज की तलाश है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद गुस्से में राहुल गांधी, बोले- पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी, वो चुप क्यों?
CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने कहा- माफी तक नहीं मांगी
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर आर-पार! अखिलेश बोले- सरकार को राज खुलने का डर, राहुल ने भरी हुंकार
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'यह सरकार भारत के युवाओं और किसानों...', पुलिस के बैरिकेड्स लगाने पर भड़के पवन खेड़ा, जानें क्या कहा
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget