एक्सप्लोरर

फारूक अब्दुल्ला की नसीहत, कहा- देश को बचाने के लिए कांग्रेस को उभरना होगा

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है इसलिए उसे उभरना और उठना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि देश को बचाने के लिए कांग्रेस को आवाज उठानी पड़ेगी.

जम्मू: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ फारूक अब्दुल्ला ने आज जम्मू में कांग्रेस को बड़ी नसीहत दे डाली. फारूक ने कहा कि कांग्रेस कमजोर हो रही है और देश को बचाने के लिए कांग्रेस का उभरना जरूरी है. वहीं, बीजेपी का बिना नाम लिए फारूक अब्दुल्ला ने पार्टी को निशाने पर लिया.

देश के लिए कुर्बानी दे चुके शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की शहादत को सलाम करने जम्मू पहुंचे डॉ अब्दुल्ला ने कांग्रेस को नसीहत दे डाली. पैंथर्स पार्टी द्वारा जम्मू में आयोजित इस कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कमजोर हो गई है. कांग्रेस को उभरना पड़ेगा और उठना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि उनकी जमात दिल्ली में नहीं है और कांग्रेस हर जगह है.

कांग्रेस को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को फिर से जिंदा होना पड़ेगा और लोगों की मुश्किलों को देखना पड़ेगा. वे यहीं नहीं रुके बल्कि सोमवार को जम्मू में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा थालिया बजाने को लेकर भी उन्होंने बिना बीजेपी का नाम लिए पार्टी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आवाज उठानी पड़ेगी. सोमवार को आपने थाली बजाई लेकिन थालियां बजाने से कुछ नहीं होगा.

फारूक अब्दुल्ला ने सवाल किया कि क्या थालियां बजाने से कोरोना वायरस चला गया और क्या दीये जलाने से करोना वायरस चला गया? उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि जो यह बजवा रहे हैं, वह खुद थाली नहीं बजाते और दूसरों से थालियां बजवाते हैं. उन्होंने कहा कि यह देश हम सबके लिए है. चाहे इस देश का नागरिक किसी भी धर्म, जाति या स्थान से हो वो इस देश का है. लेकिन, हम लोगों को बांटा जा रहा है. हिंदू और मुसलमान को अलग किया जा रहा है. वो बार-बार जिस भगवान का नाम ले लेते हैं क्या वह हिंदुओं के भगवान हैं या पूरी दुनिया के भगवान हैं. अगर हिंदू के भगवान हैं तो मेरे साथ कोई ताल्लुक नहीं है. लेकिन वह हिंदू के भगवान नहीं बल्कि पूरी दुनिया के भगवान है.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह चाहते थे कि इस रियासत को आजाद रियासत रखा जाए ताकि इसे हिंदुस्तान और पाकिस्तान और चीन के साथ रखकर हम तरक्की करें. लेकिन पाकिस्तान ने तब बहुत मोहब्बत दिखाई और इस रियासत का बेड़ा गर्क किया. उन्होंने कहा कि उस समय शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने फैसला किया कि हमें बापू के हिंदुस्तान के साथ जाना है, जहां पर हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई बराबर हों और हमे यहां से हिंदू या किसी दूसरे धर्म को नहीं निकालना, क्योंकि यह सब की रियासत है. तब महाराजा हरि सिंह को यह करना पड़ा.

धारा 370 का ज़िक्र करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 1927 में जब महाराजा ने कानून क्यों लाया. उन्होंने दावा किया कि महाराजा डोगरा सभ्यता को बचाने के लिए इस बिल को लाया ताकि पंजाब से यह या दूसरी तरफ से इस प्रदेश को बचाया जाएं. उन्होंने कहा कि हमारे लोग गरीब हैं और गरीबी में मर जाएंगे तब और आज हालत यह है कि आपके बच्चों की नौकरी नहीं लगेगी. बल्कि बाहर के लोगों की नौकरी लगेंगे. उन्होंने सवाल किया कि प्रदेश के जो बच्चे पढ़े लिखे हैं, क्या इन बच्चों को पंजाब हरियाणा या हिमाचल में नौकरी मिलेगी?

फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि कल देखना कि कुछ लोग अब राम को बेचने आएंगे और कहेंगे राम खतरे में हैं. वो यह नहीं कहेंगे कि हम खतरे में हैं. वो यह नहीं कहेंगे कि हमारी कुर्सी खतरे में है और जिस दिन भगवान राम को कुर्सी चाहिए होगी तो यह दुनिया ही नहीं रहेगी. भगवान राम को वोट नहीं चाहिए बल्कि हमें वोट चाहिये. उन्होंने जनता से अपील की कि ये कानून पर कानून लेकर आएंगे और यह कानून हमें उनके मुंह पर फेंकने हैं और यह तभी होगा जब हम सब एक होंगे.

LAC पर भारतीय सैनिकों के साहस के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित करेगी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट
NEET पेपर लीक: प्रोफेसर मनिषा मांढरे को कोर्ट ने 14 दिन की CBI कस्टडी में भेजा, रिटायरमेंट से 7 महीने पहले हुईं अरेस्ट
NEET Paper Leak: टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
भारी बारिश और तूफान... IMD ने 15 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली और यूपी-बिहार का मौसम
भारी बारिश और तूफान... IMD ने 15 राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट, जानें दिल्ली और यूपी-बिहार का मौसम
Rajdhani Express Train Fire: त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
त्रिवेंद्रम से निजामुद्दीन आ रही राजधानी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीदरलैंड के बाद अब स्वीडन जाएंगे PM मोदी, 8 साल बाद हो रहा दौरा, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
नीदरलैंड के बाद अब स्वीडन जाएंगे PM मोदी, 8 साल बाद हो रहा दौरा, जानें किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
'राजनीतिक मतभेद अपनी जगह है लेकिन...', RGPV से राजीव गांधी का नाम हटाने पर बोले दिग्विजय सिंह
'राजनीतिक मतभेद अपनी जगह है लेकिन...', RGPV से राजीव गांधी का नाम हटाने पर बोले दिग्विजय सिंह
NEET Paper Leak: टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
टेलीग्राम का इस्तेमाल, नासिक में कोचिंग क्लास वालों से पूछताछ... NEET पेपर लीक में CBI की रडार पर कौन?
Cannes 2026: क्या उर्वशी रौतेला ने गिगी हदीद का लुक किया कॉपी? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
कान्स 2026: क्या उर्वशी रौतेला ने गिगी हदीद का लुक किया कॉपी? सोशल मीडिया पर उठ रहे सवाल
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
दुनिया के 5 सबसे छोटे कद वाले क्रिकेटर कौन, जिन्होंने अपने खेल से बनाई अलग पहचान
Silver News: केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिल्वर के इंपोर्ट पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया गया ये कदम?
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सिल्वर के इंपोर्ट पर लगाई रोक, जानें क्यों उठाया गया ये कदम?
CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर क्या है स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की राय? जान लें उनके 'मन की बात'
CBSE की थ्री लैंग्वेज पॉलिसी पर क्या है स्टूडेंट्स और पैरेंट्स की राय? जान लें उनके 'मन की बात'
फार्म हाउस में कैसे उगा सकते हैं नूरजहां मैंगो, 4 किलो तक होता है एक आम का वजन
फार्म हाउस में कैसे उगा सकते हैं नूरजहां मैंगो, 4 किलो तक होता है एक आम का वजन
Embed widget