एक्सप्लोरर

Farooq Abdullah: ' मुबारकबाद, राम केवल हिंदुओं के नहीं पूरे विश्व के...', अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन पर और क्या बोले फारूक अब्दुल्ला

Farooq Abdullah On Ram Mandir: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर मुबारकबाद दी है. साथ ही एक बार फिर पाकिस्तान से बातचीत की वकालत की है.

Farooq Abdullah On Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में बनकर तैयार हुए भव्य राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर देशभर में सियासी बयानबाजी जारी है. इस बीच नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मंदिर उद्घाटन को लेकर मुबारकबाद दी है.

 इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि राम सिर्फ हिंदुओं के नहीं बल्कि पूरे विश्व के हैं. न्यूज एजेंसी ANI से खास बातचीत में फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि राम केवल हिंदुओं के भगवान नहीं हैं बल्कि वह पूरे विश्व के हैं. उन्होंने भाईचारे का संदेश दिया.

"भाईचारा आहिस्ता आहिस्ता खत्म हो रहा"
न्यूज एजेंसी से बातचीत में फारूक ने कहा है, "एक बात जो बहुत जरूरत जरूरी है कि भगवान राम का मंदिर खुलने वाला है. मैं उन सबको जिन्होंने इसकी कोशिश की कि उनका मंदिर बने और वह तैयार हो गया है, उनको मुबारकबाद देता हूं. भगवान राम सिर्फ हिंदुओं के राम नहीं हैं बल्कि पूरे विश्व के हैं."
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि भगवान राम ने भाईचारे की बात की. उन्होंने मोहब्बत और एक दूसरे की सहायता की बात की. उन्होंने (भगवान राम) कभी भी किसी को गिराने की बात नहीं की. भले ही वह किसी मजहब, किसी जाति का हो, उसकी जुबान क्या है, यह मायने नहीं रहता. भगवान राम ने एक यूनिवर्सल मैसेज दिया है."
 फारूक कहते हैं कि आज जब यह मंदिर खुलने वाला है उस भाईचारे को बनाए रखने के लिए काम करिए जो आहिस्ता आहिस्ता हमारे वतन से गायब हो रहा है.

आतंकवाद पर पाकिस्तान से बातचीत की नसीहत
जम्मू कश्मीर में हाल ही में आतंकी घटनाओं में जवानों की शहादत पर दुख जाहिर करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने एक बार फिर पाकिस्तान से बातचीत की नसीहत दी है. फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि पड़ोसी से दोस्ती और बातचीत होनी ही चाहिए. यह याद रखा जाना चाहिए कि दोनों देश परमाणु संपन्न मुल्क हैं. 
आतंकवाद को मजहब से जोड़ने की मुखालफत करते हुए उन्होंने कहा कि मजहब कभी भी आतंकवाद की इजाजत नहीं देता.  आपको बता दें कि अभी तीन दिन पहले ही फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि अगर आतंकवाद पर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से बात नहीं की जाएगी तो कश्मीर की स्थिति गाजा जैसी हो जाएगी.

ये भी पढ़ें:'...नहीं तो हमारा भी हाल गाजा और फिलिस्तीन वाला होगा', जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर फारूक अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget