एक्सप्लोरर

'...नहीं तो हमारा भी हाल गाजा और फिलिस्तीन वाला होगा', जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पर फारूक अब्दुल्ला ने कही बड़ी बात

Jammu & Kashmir: फारुख अब्दुला ने कहा जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है. पहले से ज्यादा हो रहा है. आज नफरत इतना हो गया है की मुसलमान और हिंदू को लगता है कि हम एक-दूसरे के दुश्मन हैं.

Farooq Abdullah on Terrorism: जम्मू कश्मीर में आतंकवाद और इसको लेकर सेना की कार्रवाई पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि, बातचीत से ही समस्या का समाधान हो सकता है, नहीं तो हमारा भी हाल गाजा और फिलीस्तीन वाला होगा.

उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, जम्मू कश्मीर में आतंकवाद खत्म नहीं हुआ है. पहले से ज्यादा हो रहा है. आज नफरत इतना हो गया है की मुसलमान और हिंदू को लगता है कि हम एक-दूसरे के दुश्मन हैं. पाकिस्तान में नवाज शरीफ वजीरे आजम बनने वाले हैं. वह बातचीत के लिए तैयार हैं तो हमें क्यों नहीं करना चाहिए.

'पड़ोसियों से दोस्ती में दोनों करेंगे तरक्की'

फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि, “दोस्त बदले जा सकते हैं, पड़ोसी नहीं बदले सकते. पड़ोसियों से दोस्ती में रहेंगे तो दोनों तरक्की करेंगे, अगर दुश्मनी में रहेंगे तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे तेजी से. खुद मोदी जी का बयान है कि युद्ध आज के युग में विकल्प नहीं है. बाचतीत से ही समस्या का समाधान हो सकेगा. वह बातचीत कहां है. अब नवाज शरीफ पीएम बनने वाले हैं, वह बात करना चाहते हैं, हम बात क्यों नहीं कर सकते.”

21 दिसंबर को हुआ था आतंकी हमला 

बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार (21 दिसंबर) को आतंकवादियों ने सेना के एक ट्रक और जिप्सी पर घात लगाकर हमला किया था. सेना के 2 वाहनों पर हुए आतंकी हमले में 4 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 3 घायल हुए थे. इस आतंकवादी हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की थी और कुछ आतंकी मारे थे. एक महीने के अंदर इस क्षेत्र में सेना पर यह दूसरा आतंकी हमला है.

रजौरी और पुंछ में हुए बड़े हमले

  • 22-23 नवंबर 2023 : राजौरी के बाजीमाल क्षेत्र में मुठभेड़ में सेना के दो कैप्टन व तीन जवान शहीद.
  • 5 मई 2023 : राजौरी के केसरी हिल क्षेत्र में आतंकी हमले में पांच जवान शहीद.
  • 20 अप्रैल 2023 : पुंछ में सैन्य वाहन को घेरकर निशाना बनाया जिसमें पांच जवान शहीद.
  • 10 अक्टूबर 2021 : पुंछ के भाटाधुलियां से सटे चमरेड़ जंगल में आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद.
  • 15 अक्टूबर 2021 : भाटाधुलियां जंगल में मुठभेड़ में सेना के चार जवान शहीद.

ये भी पढ़ें

शोएब इब्राहिम ने बहन सबा के बर्थडे पर दिया इतना महंगा तोहफा, Dipika Kakar ने फैंस को दिखाई झलक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूपी सरकार जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
तमिलनाडु में गौहत्या पर पूर्ण बैन नहीं! सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का फैसला, सरकार को जारी किया नोटिस
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget