एक्सप्लोरर

Farmer Protest: आज 9वें दौर की बैठक, किसान नेता ने कहा- इस बातचीत से ज्यादा उम्मीद नहीं

दिल्ली सीमाओं पर आज किसान आंदोलन का 51वां दिन है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया, सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच 15 जनवरी को दिन में 12 बजे से विज्ञान भवन में बैठक होगी. तोमर ने कहा कि सरकार खुले मन से किसान नेताओं के साथ बातचीत करने को तैयार है.

नई दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे किसान नेता आज सरकार के साथ नौवें दौर की बैठक में भाग लेंगे, लेकिन उन्हें इस बातचीत से ज्यादा उम्मीद नहीं है. कृषि कानूनों के मुद्दे पर गतिरोध को खत्म करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त पैनल की पहली बैठक 19 जनवरी को होने की संभावना है. ऐसे में आज केंद्र सरकार और किसान संघों के बीच इस मुद्दे पर यह अंतिम बैठक हो सकती है.

भारतीय किसान यूनियन के नेता जोगिंदर सिंह उग्राहां ने कहा, "हम सरकार के साथ बातचीत करेंगे. लेकिन हमें इस बैठक से ज्यादा उम्मीद नहीं है, क्योंकि सरकार सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित पैनल का हवाला देगी. सरकार की हमारी समस्या सुलझाने की कोई अच्छी मंशा नहीं है."

किसान आंदोलन का 51वां दिन दिल्ली सीमाओं पर आज किसान आंदोलन का 51वां दिन है. केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया, सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच 15 जनवरी को दिन में 12 बजे से विज्ञान भवन में बैठक होगी. तोमर ने कहा कि सरकार खुले मन से किसान नेताओं के साथ बातचीत करने को तैयार है.

किसान संगठनों ने कहा है कि वे सरकार के साथ वार्ता करने को तैयार हैं. लेकिन, वे सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त कमेटी के समक्ष पेश नहीं होना चाहते हैं. किसान संगठनों ने समिति के सदस्यों को लेकर आशंका जाहिर करते हुए कहा कि इसके सदस्य पूर्व में तीनों कानूनों की पैरवी कर चुके हैं.

भूपिंदर सिंह मान ने गठित सुप्रीम कोर्ट की कमेटी छोड़ी भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष और पूर्व राज्यसभा सदस्य भूपिंदर सिंह मान ने आंदोलनरत किसानों की समस्याओं का समाधान तलाशने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित चार सदस्यीय कमेटी से खुद को अलग कर लिया है. प्रेस नोट में उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों पर किसान यूनियनों से वार्ता शुरू करने के लिए गठित चार सदस्यी कमेटी में मुझे नामित करने के लिए मैं माननीय सुप्रीम का आभारी हूं."

उन्होंने आगे कहा, "खुद किसान और यूनियन के नेता के तौर पर किसान यूनियनों और आम जनता की भावनाओं को देखते हुए मैं किसी भी पद का त्याग करने को तैयार हूं ताकि पंजाब और देश के किसानों के हितों के साथ समझौता न हो. इसलिए मैं कमेटी से खुद को अलग करता हूं. मैं हमेशा पंजाब और देश के किसानों के साथ खड़ा हूं."

ये भी पढ़ें- 26 जनवरी को प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली पर किसान नेता ने लिखा खत, अफवाहों और भड़काऊ बयान से सावधान रहने की अपील की

मायावती का हैप्पी बर्थडे लेकिन राजनीति में अभी हैप्पी दिन दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!
'इंडिया का प्रोटेस्ट', राहुल गांधी के साथ रामलीला मैदान में मार्च करेंगी नेहा बोरा!

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget