एक्सप्लोरर

कृषि कानूनों के खिलाफ तेज होगा आंदोलन, किसानों ने 26 मार्च को भारत बंद का किया ऐलान

17 मार्च को किसान संगठनों के साथ देशभर के मजदूर संगठनों और ट्रांसपोर्ट संगठनों की बैठक बुलाई है, जिसमें 26 मार्च के भारत बंद को लेकर चर्चा की जाएगी.

नई दिल्ली: तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने 26 मार्च को भारत बंद का एलान किया है. दिल्ली की सीमा पर आंदोलन को चार महीने पूरे होने पर किसान संगठन चक्का जाम कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. इन सब के बीच बढ़ती गर्मी के मद्देनजर सिंघु बोर्डर पर किसान संगठनों ने सड़क के बीच पक्का मकान बनाना शुरू कर दिया है.

बुधवार को सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक के बाद किसान नेताओं ने 26 मार्च के भारत बंद का एलान किया. बंद के समय आदि और स्वरुप को लेकर चर्चा करने के लिए ट्रांसपोर्ट संगठनों के साथ 17 मार्च को बैठक बुलाई गई है. संयुक्त किसान मोर्चा ने यह भी एलान किया है कि पेट्रोल-डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों और निजीकरण के खिलाफ किसान 15 मार्च को मजदूर संगठनों के साथ रेलवे स्टेशनों पर धरना देंगे.

होली पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे मार्च के अंत तक का कैलेंडर जारी जारी करते हुए संयुक्त किसान मोर्चा ने घोषणा की है कि 23 मार्च को किसान आंदोलन वाली जगहों पर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के शहादत दिवस को बड़े पैमाने पर मनाया जाएगा. इसके बाद 28 मार्च को होली के दिन तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे.

सड़क पर ही पक्का मकान बनना शुरू वहीं सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने ईंटों को जोड़कर सड़क पर ही पक्का मकान बनवाना शुरू कर दिया है. मकान बनाने के लिए ईंट से लेकर मिस्त्री तक पंजाब से बुलवाए गए हैं. संयुक्त किसान मोर्चा के दीप खत्री ने कहा कि दो मंजिला मकान भी बनाए जा रहे हैं और ऐसे मकानों की संख्या और बढ़ने वाली है. दरअसल किसानों ने प्लास्टिक के टेंट में ठंड तो गुजार दी लेकिन गर्मी ने मार्च के महीने में ही परेशान करना शूरू कर दिया है. वैसे भी सिंघु पर बनते पक्के मकान किसानों के पक्के इरादों को जाहिर करते हैं कि जब तक सरकार उनकी मांगे मान कर नए कृषि कानून वापस नहीं लेती तब तक वो वापस नहीं जाएंगे.

खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरा दूसरी तरफ हरियाणा विधानसभा में खट्टर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव गिरने पर संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा कि जिन विधायकों ने किसानों का साथ नहीं दिया, उनकी हम निंदा करते हैं. इनके साथ हम कठोर व्यवहार करेंगे, बहिष्कार करेंगे. आपको बता दें कि कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में वोट देने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने सत्ताधारी विधायकों पर काफी दबाव बनाया जो नाकाम रहा. खट्टर सरकार के पक्ष में 55 विधायक और खिलाफ में 32 विधायक रहे.

संयुक्त किसान मोर्चा ने फिर दोहराया है कि किसान नेता चुनावी राज्यों में जाकर बीजेपी के खिलाफ सभाएं करेंगे ताकि केंद्र की मोदी सरकार पर कृषि कानूनों को वापस लेने का दबाव बने.

ये भी पढ़ें- गोरखपुर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत, कहा 'अपना ट्रैक्‍टर तैयार रखें किसान'

हरियाणा: जानें क्यों जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने कहा- किसान हमें लाठियों से पीटेंगे, लेने पड़ेंगे लोहे के हेलमेट

Covers Politics mainly Congress and opposition parties
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget