एक्सप्लोरर

गोरखपुर पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत, कहा 'अपना ट्रैक्‍टर तैयार रखें किसान'

भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत लंबे समय से नए कृषि कानून के विरोध आंदोलन कर रहे हैं. इसी क्रम में वह उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल्‍ली रवानगी के पहले गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन पहुंचे थे. उनका कहना है कि किसान आंदोलन में यूपी की बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी है.

गोरखपुरः नए कृषि बिल के विरोध में लंबे समय से किसान संगठनों का विरोध लगातार जारी है. इसी बीच भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बुधवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में किसान महापंचायत में शिरकत करने पहुंचे थे.

वहीं, कृषि कानून को लेकर लगातार चल रहे आंदोलन के बीच भाकियू नेता राकेश सिंह टिकैत ने देवरिया से दिल्‍ली रवानगी के पहले गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन पहुंचे. यहां पर उनका कार्यकर्ताओं ने भव्‍य स्‍वागत किया गया.

साल के अंत तक मान जाएगी सरकारः टिकैत

इस दौरान राकेश सिंह टिकैत ने विश्‍वास जताते हुए कहा कि तीनों काले कानून को वापस लेने की मांग को सरकार इस साल के अंत तक मान लेगी. उन्‍होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि 5 लाख किसानों ने अभी भी राजधानी को घेर रखा है. इसके साथ ही राकेश टिकैत ने लोगों को आंदोलन का हिस्सा बनने के लिए अपना ट्रैक्‍टर तैयार रखने की सलाह दी है.

गोरखपुर रेलवे स्‍टेशन पर कार्यकर्ताओं के भव्‍य स्‍वागत के बीच मी‍डिया से बात करते हुए भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि एक माह या इस साल सरकार उनकी मांगे मान लेगी. राकेश टिकैत का कहना है कि 'जो भी फसल है वो देश में एमएसपी पर बिके. एमएसपी देश में लागू हो. तीनों काले कानून की वापसी हो. गन्‍ना किसानों के बकाया का यहां पर भुगतान हो.'

किसान अपना ट्रैक्टर तैयार रखेः टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राकेश टिकैत का कहना है कि 'एक या दो महीने में सरकार ठीक हो जाएगी. ऐसा नहीं हुआ तो अगली सर्दी तक ठीक हो जाएगी.' उन्‍होंने कहा कि 2022 तक सरकार उनकी बात मान लेगी. उन्‍होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा. यूपी के किसानों को संदेश देते हुए उन्‍होंने कहा कि पूरे देश का किसान आंदोलन से जुड़ रहा है. यूपी की बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी है. अपना ट्रैक्‍टर तैयार रखो, आप लोगों को कभी भी बुलाया जा सकता है.

इसे भी पढ़ेंः CAG की रिपोर्ट में ‘देरी’ पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, कही ये बात

महंगा हो सकता है ताजमहल का दीदार, जानिए क्या हो सकती है अब एंट्री टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
संजय निषाद का बड़ा ऐलान, 'जब तक हमारे हक की लड़ाई पूरी नहीं हो जाती तब तक...'
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक
वाराणसी में गंगा का रौद्र रूप! जलस्तर बढ़ने से कई घाट डूबे, बोटिंग पर रोक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget