एक्सप्लोरर

दिल्ली विधानसभा से तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित, किसानों से बातचीत की उठाई मांग

दिल्ली के गृह मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि केंद्र सरकार दावा करती है कि जो 3 कृषि कानून बनाए गए हैं वो किसानों के हित में हैं लेकिन असल में तो ये कृषि कानून व्यापारियों के हित में है.

Farmers Protest: दिल्ली विधानसभा ने तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है और इसे निरस्त करने की मांग की है. प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार किसानों से बात करे. प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान दिल्ली के गृहमंत्री और आप नेता सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में कहा कि तीनों कानून बड़ी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए लाया गया है न कि किसानों के फायदे के लिए.

जैन ने कहा, ''तीन में से एक कानून में कहा गया है कि भंडारण क्षमता को हटा दिया गया है. ये तो पहले भी नहीं था. किसान ने अगर फसल पैदा की है, तो वह भंडार कर सकता था. तो हटा किसके लिए रहे हैं? बड़ी कंपनियों के लिए. पंजाब के अंदर एक कंपनी ने भंडारण क्षमता कानून आने से पहले ही तैयार कर ली. क्योंकि उसे पता था कि ऐसा कानून आने वाला है.''

उन्होंने कहा, ''केंद्र सरकार कहती है कि जो 3 कृषि कानून केंद्र द्वारा बनाए गए हैं वो किसानों के हित में हैं लेकिन असल में तो ये कृषि कानून व्यापारियों के हित में है. इससे किसानों का तो नुकसान होगा ही जनता का भी नुकसान होगा, क्योंकि अब सारी ताकत गिने-चुने लोगों के हाथों में आ जाएगी.''

विधानसभा में विधायक जरनैल सिंह ने कृषि कानून को निरस्त करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि 8 महीने से किसान कृषि कानून के विरोध में धरने पर बैठे हैं. 600 से ज़्यादा किसानों की मौत हो चुकी है लेकिन प्रधानमंत्री ने अभी तक कोई संवेदना तक व्यक्त नहीं की. सभी किसानों से उनकी जमीन छीनकर राशन की दुकान की लाइन में लगाना योजना है. ये सदन इस बात की सिफारिश करता है कि केंद्र सरकार किसानों से बात करे.

वहीं प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि नए कृषि कानूनों से उपज और इनकम में इजाफा होगा.

बता दें कि पिछले साल नवंबर महीने से पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ज्यादातर किसान दिल्ली के सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि तीन नए कृषि कानूनों से मंडी और एमएसपी की व्यवस्था खत्म हो जाएगी. 

विपक्ष के हंगामे के चलते मानसून सत्र का दूसरा हफ्ता भी धुला, बिना किसी खास कामकाज के स्थगित होती रही कार्यवाही

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी का मामला, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी

Embed widget