एक्सप्लोरर

Monsoon Session: विपक्ष के हंगामे के चलते मानसून सत्र का दूसरा हफ्ता भी धुला, बिना किसी खास कामकाज के स्थगित होती रही कार्यवाही

Monsoon Session: संसद के दोनों सदनों में ही विपक्ष ने आज एक बार फिर पेगासस कथित जासूसी कांड और कृषि कानून के मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा किया.

Monsoon Session: मानसून सत्र का दूसरा हफ्ता भी विपक्ष के हंगामे के चलते बिना किसी खास कामकाज के गुजर गया. संसद में मानसून सत्र के दूसरे हफ्ते के आखिरी कामकाजी दिन भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा और राज्यसभा दोनों की कार्यवाही सोमवार 2 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई.

संसद के दोनों सदनों में ही विपक्ष ने आज एक बार फिर पेगासस कथित जासूसी कांड और कृषि कानून के मुद्दे पर सरकार से चर्चा की मांग को लेकर जबरदस्त हंगामा किया. विपक्ष के हंगामे के चलते संसद के दोनों सदनों में कार्यवाही बाधित होती रही. जिसके बाद सबसे पहले लोकसभा और बाद में राज्यसभा की कार्यवाही भी सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई.

विपक्ष का हंगामा

मानसून सत्र का यह दसवां कामकाजी दिन था. जब विपक्षी सांसद पेगासस कथित जासूसी कांड और किसानों के मुद्दे पर चर्चा की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे. संसद के दोनों सदनों में विपक्षी सांसद स्पीकर और चेयरमैन की कुर्सी तक पहुंचकर नारेबाजी करते हुए नजर आए. विपक्षी नेताओं का कहना है कि जब तक सरकार इन मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार नहीं होती तब तक किया हंगामा यूं ही जारी रहेगा.

हालांकि सरकार की तरफ से लगातार कहा जा रहा है कि विपक्ष का हंगामा निराधार है क्योंकि पेगासस कथित जासूसी कांड के मुद्दे पर केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव संसद के दोनों सदनों में पहले ही बयान दे चुके हैं. रही बात अन्य मुद्दों पर चर्चा की तो सरकार लगातार इस बात पर जोर दे रही है कि वह हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन चर्चा तभी हो सकती है जब सदन की कार्यवाही सुचारू ढंग से चल सके लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते कार्यवाही ढंग से चल नहीं पा रही.

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में कितने पद हैं खाली? जितेंद्र सिंह ने संसद में बताया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
पहलगाम केस में हाफिज सईद पर शिकंजा! NIA पाक भेजेगी कोर्ट का समन
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
ओडिशा: चीन जा रहा जहाज डूबा, पारादीप बंदरगाह से 240 नॉटिकल मील दूर हादसा
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
SC ने JPSC से जुड़ी याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, क्या कहा?
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला

वीडियोज

चवन्नी vs रुपया..किसका 'सिक्का' चलेगा?
यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
कोलंबो में इतिहास रचेंगे रवींद्र जडेजा, ऐसा करने वाले होंगे पहले भारतीय
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
जीरा, धनिया या सौंफ... कौन से मसाले कम पानी में उग सकते हैं?
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
Embed widget