एक्सप्लोरर

Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों की आज आखिरी रात, मनाया गया जश्न, पढ़ें बड़ी बातें

Farmers Protest: किसान संगठनों के नेता दिल्ली बॉर्डर से लौटने के बाद 15 दिसंबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकेंगे.

Farmers Protest: पिछले एक साल से दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर बैठे किसानों के लिए अब वक्त घर वापसी का है. संयुक्त किसान मोर्चा के आंदोलन स्थगित करने के फैसले के बाद अब सिंघु, टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान खेतों की ओर लौटने की तैयारी कर रहे हैं.

सिंघु बॉर्डर पर किसानों ने आंदोलन के लिए पूरा शहर सा बसा लिया था. ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर बने इस शहर में सुविधाएं भी थी और रहने का पूरा इंतजाम भी. अब ये डेरे उखड़ने लगे हैं. सामान को समेटा जा रहा है एक साल के संघर्ष का नतीजा अपने पक्ष में आने पर किसानों में घर वापसी की खुशी है. हालांकि दूसरी तरफ उन्हें यहां से जाने का दुख भी हो रहा है. दरअसल किसानों के लिए अब ये बॉर्डर उनके दूसरे घर की तरह हो गया था. साथ ही उन साथियों का गम भी है जो आंदोलन में साथ छोड़कर चले गए.

  • किसान 11 दिसंबर को सुबह 9 बजे पंजाब के लिए जाना शुरु होंगे.
  • टीकरी बॉर्डर से किसान पटियाला,मनसा के रास्ते पंजाब जाएंगे.
  • 13 दिसंबर को किसानों का दरबार साहिब में माथा टेकने का कार्यक्रम है.
  • 15 दिसंबर के बाद सभी टोल,मॉल और पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन को खत्म कर दिया जाएगा.

दिल्ली पंजाब के रास्ते में पड़ने वाले टोल प्लाजा पर भी किसान आंदोलन पर बैठे थे अब वो भी वापस लौटेंगे. सोनीपत-कुंडली बॉर्डर पर नेशनल हाईवे-44 पर बने पक्के घरों को किसानों ने तोड़ना शुरु कर दिया है. किसानों ने ये पक्के मकान धूप और बारिश से बचने के लिए बनाए थे. इन्हें बनाने में जो 19 हजार ईंट लगी थी अब उनका इस्तेमाल आंदोलन में मारे गए किसानों का स्मारक बनाने में किया जाएगा.


Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों की आज आखिरी रात, मनाया गया जश्न, पढ़ें बड़ी बातें

गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान वापस लौटने की तैयारी कर रहे हैं. यहां भी कल से किसान वापस लौटना शुरु होंगे. एक साल से किसान आंदोलन पर थे तो दिल्ली के बॉर्डर से आने जाने वाले लोगों के लिए भी यहां से गुजरना किसी जद्दोजेहद से कम नहीं था. अब किसानों की वापसी के बाद दिल्ली के इन बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोगों की जिंदगी भी ट्रैफिक जाम से आजाद होगी.


Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों की आज आखिरी रात, मनाया गया जश्न, पढ़ें बड़ी बातें

सरकार ने प्रस्ताव में क्या कहा है?
MSP: किसानों ने आंदोलन वापसी की घोषणा केंद्र सरकार के प्रस्ताव के बाद की है. प्रस्ताव में कहा गया है कि पीएम मोदी ने और बाद में केंद्रीय कृषि मंत्री ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर एक समिति गठित करने की घोषणा की है. कमेटी में केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारी के साथ एसकेएम के प्रतिनिधि भी होंगे. 

केस वापसी: साथ ही प्रस्ताव में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा की सरकारें तत्काल प्रभाव से किसानों के खिलाफ मामले वापस लेने पर राजी है.

मुआवजा: केंद्र ने कहा कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश सरकार ने आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों के परिजन को मुआवजा मुहैया करने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है.

बिजली विधेयक: प्रस्ताव में कहा गया है कि विद्युत संशोधन विधेयक संसद में तब तक पेश नहीं किया जाएगा, तब तक कि सरकार किसानों पर प्रभाव डालने वाले प्रावधानों पर एसकेएम व अन्य हितधारकों के साथ बातचीत नहीं कर लेती है. 


Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों की आज आखिरी रात, मनाया गया जश्न, पढ़ें बड़ी बातें

किसानों का स्वागत करेगी पंजाब सरकार
इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि राज्य सरकार दिल्ली की सीमाओं से ‘‘विजयी’’ वापसी पर अपनी ‘‘माटी के बेटों’’ का स्वागत करेगी. किसानों, कृषि मजदूरों और संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों की जीत है और समाज के विभिन्न वर्गों की एकता ने मोदी सरकार को ‘‘कठोर काले कानूनों’’ को वापस लेने पर मजबूर कर दिया.


Farmers Protest: दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलनकारी किसानों की आज आखिरी रात, मनाया गया जश्न, पढ़ें बड़ी बातें

उन्होंने कहा कि देश के किसान और लोग एक साल से अधिक समय तक उनके धैर्य की परीक्षा लेने के लिए मोदी सरकार तथा उसके नेताओं को कभी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि यह जीत किसानों के लिए आसान नहीं रही, क्योंकि आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों ने अपना बलिदान दिया.

Farmers Protest: किसान 'घर वापसी' को तैयार, राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- इस सत्याग्रह की आज आखिरी रात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: यूपी की 5 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
LIVE: यूपी की 5 सीटों पर जीती BJP, वाराणसी सपा को मिली, पटना में JDU ने लहराया परचम
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
CJP नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- 'भाषा ठीक रखें'
सीजेपी नेता सौरव दास को मेंटर करने की बात गलत, पूर्व जज संजय किशन कौल बोले- भाषा संयमित रखें
Cyclone Arnab Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश
Live: अर्नब का कहर, 125 की स्पीड से हवा, 5 जिलों में स्कूल बंद, आंध्र में भारी बारिश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
Live: वाराणसी की दूसरी सीट पर भी सपा जीतेगी? अखिलेश के प्रत्याशी बदलेगें काशी का गणित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
अखिलेश यादव की रैली से 3 दिन पहले सपाईयों ने वाराणसी में दिया गिफ्ट, BJP को लगा झटका
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Karwa Chauth Gifts For Wife: करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
करवाचौथ पर पत्नी को क्या दें गिफ्ट? ऐसे लूटें अपने चांद का दिल
Embed widget