एक्सप्लोरर

पराली को आग ना लगाने देने से किसान नाराज, पराली की कई ट्रालियां भर पहुंचे डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर

संगरूर में फसल के नाड (पराली) को आग लगाने से नाराज किसानों ने नाड (फसल का अबशेष) को ट्राली में भरकर डीसी दफ्तर को जाने वाले मुख्य गेट पर फेंक दिया.

नई दिल्ली: पंजाब में पराली को आग लगाने का मुद्दा दिन प्रतिदिन गर्माता जा रहा है. जहां सरकार पराली को आग लगाने वाले किसानों के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रही है वहीं किसान अपनी-अपनी यूनियन के झंडे के तले बड़े स्तर पर आग लगा रहे हैं. संगरूर में फसल के नाड (पराली) को आग लगाने से नाराज किसानों ने नाड (फसल का अबशेष) को ट्राली में भरकर डीसी दफ्तर को जाने वाले मुख्य गेट पर फेंक दिया. इसके बाद किसानों ने वहीं पर बैठकर सरकार के खिलाफ खूब प्रदर्शन किया.

किसानों ने बताई ये वजह प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना था कि पराली को आग लगाना उनकी मजबूरी है क्योंकि इसके बाद उन्हें कनक की बिजाई करनी होती है. अगर वह इसे इकठा करने में लग जाएं तो काफी समय लग जाएगा और कनक की बिजाई में समय नहीं रहेगा. इस कारण वह मजबूरी में आग लगाते हैं.

अगर बात करें सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडीज की तो वह महज एक ड्रामा है क्योंकि ग्राउंड लेवल पर उन्हें कोई सब्सिडी नहीं मिल रही. उन्होंने कहा कि आग लगाना हमारी मजबूरी है और हम हर हाल में इस फसल के अबशेष को आग लगाएंगे. अगर कोई अधिकारी उन्हें रोकने उनके खेतों में जाएगा तो उसके दफ्तर और घर में वह अपनी पराली इकट्ठा कर फेंक आएंगे.

प्रशासन ने दी यह दलील वहीं जिले के डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने कहा कि सरकार किसानों को पराली ना जलाने के बदले में सब्सिडी मुहैया करवा रही है. इसके साथ ही पराली ना जलाने के बदले में पराली को नष्ट करने वाले उपकरण मुहैया करवा रही है. उन्होंने कहा, हम कैंप लगाकर किसानों को इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं. इस तरह के उपकरण सरकार की ओर से हर सोसायटीज में भेजे गए हैं.

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि हम किसान सगठनों से मीटिंग कर रहे हैं और सबसे जयादा सब्सिडी संगरूर को मिली है जो कि 8 करोड़ के करीब है. जितनी जरूरत है उसके 60 फीसदी मशीनरी आ चुकी है, हम किसान मेले लगाकर किसानों को डेमो दे रहे हैं. छोटे किसान ग्रुप में सोसाइटी बना मशीनरी ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि अगर फिर भी कोई किसान पराली को आग लगाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. चलान भी किए जायेंगे और गिरदावरी में भी लाल स्याही से एंट्री की जाएगी.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
अमित शाह का जन्मदिन आज, पीएम मोदी ने लिखा- 'भारत की आंतरिक सुरक्षा को...'
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget