एक्सप्लोरर

'शंभू बॉर्डर को PAK सीमा जैसा बना दिया', किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने पर भड़के बजरंग पुनिया

Farmer Protests: बजरंग पुनिया ने कहा कि किसान केवल अपनी फसलों के लिए एमएसपी चाहते हैं. आज दिल्ली कूच कर रहे किसानों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाया, जिसके बाद झड़प हो गई.

Farmer Protests Shambhu Border: एमएसपी समेत कई मांगों को लेकर दिल्ली कूच कर रहे 101 किसानों और पुलिस के बीच शंभू बॉर्डर पर झड़प हो गई. किसानों ने पुलिस की ओर से लगाए गए बैरिकेडिंग को हटाने की कोशिश की तो पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया, जिसमें कई किसान घायल हुए हैं.

'पाकिस्तान बॉर्डर जैसा किया  जा रहा'

इसे लेकर पहलवान और कांग्रेस किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने केंद्र सरकार पर निशान साधा. उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार कह रही है कि हम किसानों को नहीं रोक रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ वे आंसू गैस और अन्य चीजों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

बजरंग पुनिया ने कहा कि शंभू बॉर्डर पर ऐसा किया जा रहा है जैसा पाकिस्तान बॉर्डर पर किया जाता है. उन्होंने कहा, "जब नेता विरोध करने के लिए दिल्ली जाते हैं, तो क्या वे अनुमति लेते हैं? किसान केवल अपनी फसलों के लिए एमएसपी चाहते हैं...हम हमेशा किसानों का समर्थन करेंगे.''

हरियाणा से बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि किसानों ने जहां धरना दिया था, वहां की 700 लड़कियां गायब हो गईं. इसके जवाब में बजरंग पुनिया ने कहा, "बीजेपी कह रही है कि 700 लड़कियां गायब हैं यह बेतुकी बातें हैं. वे कहते हैं कि पंजाब से नशा फैलाया गया, नशा तो गुजरात के पोर्टों में कई-कई लाख करोड़ का मिल रहा है. वहां तो उनकी जुबान नहीं खुलती है."

'पंजाब-हरियाणा का भाईचारा खराब करना चाहती सरकार'

पहलवान बजरंग पुनिया ने कहा, "इस तरह का बयान पंजाब-हरियाणा का भाईचारा खराब करने के लिए दिया जा रहा है. हाई कोर्ट ने तो ये भी कहा था कि रास्ते खोले जाने चाहिए. सरकार किसी की सुन ही नहीं रही है. हम शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे भी ऐसा ही करेंगे. सरकार आज किसान और जवान को लड़ा रही है. ये बहुत ही दर्भाग्यपूर्ण है. सरकार अगर गारंटी के साथ एमएसपी दे देगी तो सारे झगड़े खत्म हो जाएंगे. किसान घर जाएंगे अपने खेतों में काम करेंगे, लेकिन ये सरकार सिर्फ बोल रही कुछ कर नहीं रही है."

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी को 2025 के लिए मिले हैं दो बड़े टारगेट, हो गया काम पूरा तो यूपी की नए साल में हो जाएगी बल्‍ले-बल्‍ले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Sansani:वीडियो में कैद एक 'मुर्दे' का दर्द | Crime News
DGCA ने Indigo पर 22.20 करोड़ का लगाया जुर्माना, CEO-COO को भी दी गई चेतावनी
Owaisi ने Maharashtra में कैसे कर दिया बड़ा 'खेला'?
Maharashtra में फिर 'ढाई-ढाई' साल वाला मेयर फार्मूला होगा लागू?
Sandeep Chaudhary: 89 सीटों के चक्रव्यूह में कैसे निकलेंगे Eknath Shinde? | Mumbai New Mayor | BMC

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर मौलाना महमूद मदनी ने नीतीश कुमार को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग
मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर महमूद मदनी ने CM नीतीश को लिखी चिट्ठी, दोषियों के खिलाफ एक्शन की मांग
Magh Mela 2026: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
माघ मेला: मौनी अमावस्या के दिन संगम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़, ब्रह्म मुहूर्त में लगाई आस्था की डुबकी
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
जब सलमान खान की वजह से रोने लगे थे करण जौहर, टेंशन से फिल्ममेकर की हो गई थी हालत खराब
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
ट्रंप ने ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध करने वाले यूरोपीय देशों के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, लगाया 25 प्रतिशत टैरिफ
ग्रीनलैंड पर कब्जे का समर्थन न करने वालों पर फूटा ट्रंप का टैरिफ बम, फ्रांस समेत 8 देशों की बढ़ेगी मुश्किल
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
HPSC Recruitment 2026: वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
वेटरनरी सर्जन के 162 पदों पर भर्ती, 20 जनवरी से शुरू होंगे आवेदन
Mountain Formation: कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
कैसे हुआ था पहाड़ों का निर्माण, क्या वक्त के साथ बढ़ती है इनकी ऊंचाई?
Embed widget