एक्सप्लोरर

Farmer Protest: आतंकी या अपराधी नहीं हैं किसान, केंद्र कर रहा टारगेट- वीबी श्रीनिवास का बयान, जावड़ेकर का पलटवार- कांग्रेस बोल रही झूठ

Farmer Protest News: कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने कहा कि, देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है. सरकार किसान को क्रिमिनल समझ रही है. किसानों को निशाना बनाया जा रहा है. यह सरकार किसान विरोधी है.

Farmer Protest Latest News: एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर जहां एक तरफ दिल्ली कूच की जिद पर अड़े किसानों का पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर टकराव जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ किसानों पर हो रहे बल प्रयोग को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच जुबानी जंग भी जारी है. कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोल रही है. वहीं, बीजेपी नेता भी कांग्रेस को आक्रमक अंदाज में जवाब दे रहे हैं.

कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने इलेक्टोरल बॉन्ड के सहारे किसान आंदोलन का भी जिक्र किया और नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा... “सरकार ने वादा किया था एमएसपी का, यह आजाद भारत में सबसे बडा घोटाला है. इस देश का किसान आतंकवादी नहीं है. इस देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है. सरकार किसान को क्रिमिनल समझ रही है. किसान को टारगेट किया जा रहा है. यह सरकार किसान विरोधी है.”

प्रकाश जावड़ेकर ने दिया ये जवाब

वहीं, बीजेपी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने श्रीनिवास और कांग्रेस पर जवाबी हमला करते हुए कहा कि, “किसान पर एमएसपी पर कांग्रेस का बयान सरासर झूठ है. मोदी सरकार किसान हितैषी है.” वहीं, गुरुवार (15 फरवरी) को प्रकाश जावड़ेकर ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा था कि, “राहुल गांधी और कांग्रेस का MSP गारंटी का बयान पाखंड, झूठ और दोगलापन है.. मैंने 2010 में राज्यसभा में इनसे MSP पर सवाल किया था और मैं इनसे 10 साल ऐसे ही सवाल करता रहा. राहुल गांधी आप जब सत्ता में थे तब आपने ये क्यों नहीं दिया? तब तो कुछ किया नहीं और अब झूठे आश्वासन दे रहे हैं.”

किसानों पर आंसू गैस के इस्तेमाल पर भी सवाल

वहीं, बीवी श्रीनिवास ने आंदोलनकारी किसानों पर पुलिस के हमले का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “एक तरफ किसानों से बातचीत का दिखावा तो वहीं प्रधानमंत्री के भारत की सरजमीं पर कदम रखते ही आधी रात में अन्नदाताओं पर शम्भू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले छोड़े जाने का सिलसिला शुरू हो गया है. मोदी जी, बिल्कुल शर्म नही आती?”

ये भी पढ़ें

धड़ल्ले से बगैर लाइसेंस वाले को बेचा जा रहा था बैन कफ सिरप! गुजरात पुलिस ने पकड़ा 66 लाख रुपए का स्टॉक, केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
हैदराबाद पुलिस ने एबिड्स में ड्रग्स खरीदने आए आरोपी को पकड़ा, 3 पुलिसकर्मी घायल
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget