एक्सप्लोरर

'हम देश के किसान', खालिस्तानी कहे जाने पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने दिया ये जवाब, मोदी सरकार को भी घेरा

किसानों ने अपनी मांगों के लेकर दिल्ली को घेर रखा है. प्रदर्शनकारी दिल्ली कूच की कोशिश में जुटे हैं. दिल्ली पुलिस ने राजधानी के सभी बॉर्डर को सील कर रखा है. इसके साथ ही भारी सुरक्षाबल की तैनाती है.

MSP पर गारंटी वाले कानून समेत तमाम मांगों को लेकर किसान दिल्ली कूच पर निकले हैं. प्रदर्शनकारी किसानों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए प्रशासन ने एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है. कई जगहों पर सुरक्षाबलों और किसानों के बीच टकराव भी देखने को मिला है. इन सबके बीच किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना चाहते हैं. लेकिन पुलिस उन्हें हटाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने अपील कि पीएम मोदी को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए. इस दौरान सरवन सिंह पंढेर ने किसानों को खालिस्तानी कहे जाने के आरोपों पर भी जवाब दिया.

एक चैनल से बातचीत में सरवन सिंह पंढेर ने कहा, ''हम खालिस्तानी एजेंट नहीं हैं. हमारी कोशिश है कि टकराव से बचा जाए. सरकार हमें रास्ता दे हम ये कोशिश करेंगे. हम देश के किसान-मजदूर हैं. हमारे ऊपर पहले भी खालिस्तान का टैग लगाया गया. ये बोला गया कि पाकिस्तान की एजेंसियां इनकी मदद कर रही हैं, ये बोला गया कि चीन की एजेंसियां मदद कर रही हैं.''

खालिस्तान हमारा एजेंडा नहीं- सरवन सिंह

उन्होंने कहा, ''अब कहा जा रहा है कि इनके पीछे लेफ्ट वाले हैं, फिर बोलते हैं कांग्रेस वाले हैं. कभी कहते हैं कि पंजाब की आप सरकार इनके पीछे है. पहले फैसला करें कि हमारे पीछे कौन कौन है. इस तरह से भ्रमित करके हमारी उचित मांगों को ठुकरा नहीं सकते.  खालिस्तान हमारा एजेंडा नहीं है.  हम इस देश के किसान हैं. हम अपनी मांगों के लिए आए हैं. सरकार बल प्रयोग को हटाए. हरियाणा-राजस्थान में कई एजेंसियां लगी हैं. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए. लोकतंत्र में अपनी मांगें रखने का हमें अधिकार है. यह अधिकार हमें मिलना चाहिए.''

शंभू सीमा पर पुलिस ने छोड़े आंसू

किसान बुधवार सुबह एक बार फिर अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू करने के लिए अंबाला के पास शंभू सीमा पर इकट्ठा हुए, जिसके चलते भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे. पंजाब के प्रदर्शनकारी किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली तक मार्च करने के अपने प्रयास में हरियाणा की सीमा पर बैरिकेड हटाने का प्रयास किया. प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि जब कुछ किसान शंभू सीमा पर बैरिकेड के पास एकत्र हुए तो हरियाणा पुलिस ने बुधवार सुबह करीब आठ बजे आंसू गैस के कई गोले दागे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kerala Actress Ansiba Hassan Case: 'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
'जबरन माफीनामा लिखवाया' अंसीबा हसन का दावा, अदालती आदेश के बाद लक्ष्मी प्रिया और पुलिस अधिकारी पर मामला दर्ज
Telangana ACB Raid: 200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मामले में DSP भीम रेड्डी गिरफ्तार, मेडिकल टेस्ट के बाद रिमांड की कार्रवाई
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग
खरीफ सीजन- अल नीनो के असर को लेकर क्या तैयारी? PMO की हाईलेवल रिव्यू मीटिंग

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget