एक्सप्लोरर

राजस्थान में राकेश टिकैत पर हमले के आरोप में 14 गिरफ्तार, किसान संगठन ने ABVP को ठहराया दोषी

राकेश टिकैत ने कल अलवर में दो किसान रैलियों को संबोधित किया था. भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक राम मूर्ति जोशी ने बताया कि जिस गाड़ी को निशाना बनाया गया था उसमें टिकैत मौजूद नहीं थे. घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

किसान नेता राकेश टिकैत के काफिले पर शुक्रवार को राजस्थान के अलवर जिले में हमला हुआ था. कुछ लोगों ने कथित रूप से पत्थर फेंके. घटना में किसी को चोट तो नहीं लगी लेकिन टिकैत की कार का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया. अब हमले के आरोप में 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी लोगों की तलाश जारी है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस 'हमले' की निंदा करते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने बताया कि यह घटना बहरोड़ के ततारपुर चौराहे पर हुई. भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि हमला करने वाले लोग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े है. यूनियन ने आरोप लगाया है कि इस हमले के पीछे बीजेपी है.

कथित हमले के लिए एबीवीपी को दोषी ठहराया गाजियाबाद में भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता ने भी इस कथित हमले के लिए एबीवीपी को दोषी ठहराया. बीकेयू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने गाजियाबाद में कहा, "एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने राकेश टिकैत पर हमला किया और उनके वाहन के पिछले शीशे को क्षतिग्रस्त कर दिया."

वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रात में ट्वीट किया, 'अलवर में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के काफिले पर बीजेपी के लोगों द्वारा हमला निंदनीय है, दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.' गहलोत के अनुसार,' बीजेपी किसान आंदोलन की शुरुआत से ही किसानों के हक में संघर्ष करने वालों के प्रति अनर्गल बयानबाजी, अलोकतांत्रिक बर्ताव कर रही है जो शर्मनाक है.'

हमले के विरोध में दिल्ली सीमा पर जाम टिकैत के काफिले पर हमले के बाद गाजीपुर बॉर्डर पर बैठे किसानों ने दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे को 1 घंटे से अधिक समय के लिए बंद रखा. हालांकि इस दौरान किसानों ने प्रशासन से टिकैत की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े किए. वहीं टिकैत की अपील के बाद करीब 1 घंटे से बंद पड़े हाइवे को किसानों द्वारा खोला गया. शुक्रवार शाम करीब चार बजे राजस्थान के अलवर जनपद स्थित ततारपुर चौराहे पर टिकैत पर हमला किया गया. भाकियू के अनुसार हमलावर कई गाडियों में सवार थे, इसके अलावा ततारपुर चौराहे पर भी भाजपा समर्थित कुछ लोग पहले से जमा थे.

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, 'मुझ पर हुए हमले के लिए सरकार जिम्मेदार है. हम राजनीतिक पार्टी नहीं हैं. हमारा विरोध सरकार की नीतियों के खिलाफ है. हम बीजेपी का विरोध नहीं कर रहे हैं. उनके लोग यहां आते हैं और बात करते हैं. आज का कार्यक्रम अलीगढ़ में है. कल दो दिन के लिए गुजरात जा रहे हैं.'

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का निधन, 89 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Exclusive: ‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
‘सोनम के सभी वाइटल्स नॉर्मल हैं, पर...’, सफदरजंग अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट पर वांगचुक की पत्नी का गंभीर आरोप
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget