एक्सप्लोरर

बेकाबू कोरोना: 195 दिनों बाद एक दिन में रिकॉर्ड तोड़ 89 हजार से ज्यादा केस, 24 घंटे में 714 की मौत

Coronavirus Cases India Updates: कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है. मौत के मामले में अमेरिका, ब्राजील और मैक्सिको के बाद भारत का नंबर है.

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ्तार से हालात चिंताजनक हो गए हैं. हर दिन कोरोना मामलों का रिकॉर्ड टूट रहा है. देश में छह महीने बाद (195 दिन) पहली बार रिकॉर्ड 89 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. 24 मार्च से लगातार 50 हजार से ज्यादा कोरोना केस आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 89,129 नए कोरोना केस आए और 714 लोगों की जान चली गई है. हालांकि 44202 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले 19 सितंबर को 89 हजार से ज्यादा (92,605) केस आए थे.

एक समय ऐसा था जब देश में कोरोना संक्रमण की संख्या घटने लगी थी. इस साल 1 फरवरी को 8,635 नए कोरोना केस दर्ज किए गए थे. एक दिन में कोरोना मामलों की ये संख्या इस साल सबसे कम थी. देश में अबतक कोरोना वायरस के लिए कुल 24 करोड़ 70 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए.

आज देश में कोरोना की स्थिति-

  • कुल कोरोना केस- एक करोड़ 23 लाख 92 हजार 260
  • कुल डिस्चार्ज- एक करोड़ 15 लाख 69 हजार 241
  • कुल एक्टिव केस- छह लाख 58 हजार 909
  • कुल मौत- एक लाख 64 हजार 110
  • कुल टीकाकरण- 7 करोड़ 30 लाख 54 हजार 295 डोज दी गई

महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब देश में हर दिन सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले महाराष्ट्र में आ रहे हैं और सबसे ज्यादा मौत भी यहीं हो रही है. महाराष्ट्र में कल कोरोना वायरस संक्रमण के 47,827 नए मामले सामने आए. महामारी की शुरुआत के बाद से राज्य में एक दिन में सबसे ज्यादा मामले आए हैं. वहीं संक्रमण से और 202 मरीजों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 55,379 पहुंच गई. राज्य में अब तक संक्रमित हुए रोगियों की कुल संख्या 29,04,076 हो गयी है.

मुंबई में 8,844 नए मामले सामने आए. महाराष्ट्र में कल 24,126 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस तरह कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 24,57,494 हो गई है. महाराष्ट्र में अभी 3,89,832 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज जारी है.

सात करोड़ से ज्यादा कोरोना टीका लगे देश में 16 जनवरी को कोरोना का टीका लगाए जाने की अभियान की शुरुआत हुई थी. 2 अप्रैल तक देशभर में 7 करोड़ 30 लाख 54 हजार 295  कोरोना डोज दिए जा चुके हैं. बीते दिन 30 लाख 93 हजार 795 टीके लगे. वैक्सीन की दूसरी खुराक देने का अभियान 13 फरवरी से शुरू हुआ था. 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर से सभी लोगों को टीका लगाया जा रहा है.

देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.33 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट करीब 94 फीसदी है. एक्टिव केस बढ़कर 5 फीसदी हो गया है. कोरोना एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का 5वां स्थान है.

कुछ राज्यों में कोरोना से एक भी मौत नहीं कोरोना से सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है. लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं, जहां कोरोना से अब एक भी संक्रमित शख्स की मौत नहीं हो रही है. ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों से मिली है. ये कुछ राज्य हैं- अंडमान व निकोबार, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, दादरा नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा आदि.

ये भी पढ़ें- देश में फिर लॉकडाउन लगने की सुगबुगाहट तेज, जानिए क्या है कोरोना से प्रभावित राज्यों का विचार

देश में कोरोना की दूसरी लहर, वैक्सीन लेने के इच्छुक लोगों में हुआ इजाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'ट्रक रोका, एफिडेविट छीनने की कोशिश', ऋतब्रत बनर्जी का आरोप, ममता पर तंज
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन
PM मोदी के पिता पर खरगे का कमेंट, बवाल के बाद शिकायत दर्ज, आज BJP का देशभर में प्रदर्शन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
ईरान की अमेरिका को दो टूक, '7 शर्तें मानो, तभी होगी बात'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget