एक्सप्लोरर

Fake Currency Case: 'फर्जी' वेब सीरीज देख छापने शुरू किए 2000 के नकली नोट, दो शातिर बदमाश गिरफ्तार

Fake Currency Notes: पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी 2000 के फर्जी नोट में होने वाले मुनाफे को देखकर अपनी दुकान में ही जाली नोट छापने शुरू किए.

Delhi Police Special Cell: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिन्होंने 'फर्जी' वेब सीरीज देखकर और उससे आईडिया लेकर फेक करेंसी छापनी शुरू कर दी. दोनों की पहचान ताजीम और इरशाद के रूप में हुई है. ये दोनों शातिर 2000 के नकली नोट छाप रहे थे, लेकिन जैसे ही स्पेशल सेल को भनक लगी दोनों को धर दबोचा. 

दरअसल, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जानकारी मिली थी कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में एक ऐसा नया मॉड्यूल काम कर रहा है जो फर्जी नोट को सर्कुलेट कर रहा है. दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब और उत्तर प्रदेश में 2000 के फर्जी नोटों का सर्कुलेशन किया जा रहा है. पुलिस ने जब इस गैंग के बारे में जांच शुरू की तो जांच में सामने आया कि ये गैंग उत्तर प्रदेश के कैराना से ऑपरेट हो रहे हैं. 

पूछताछ में ताजीम ने किए खुलासे
जांच के दौरान सेल की टीम को पता चला कि इसी गैंग का एक शातिर बदमाश नकली नोटों के साथ दिल्ली के अलीपुर इलाके में आएगा. पुलिस की टीम ने अलीपुर इलाके में ट्रैप लगाया और ताजीम नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को ताजीम के पास से ढाई लाख रुपए के नकली नोट मिले. पूछताछ में ताजीम ने खुलासा किया कि वो अपने एक साथी इरशाद के साथ जाली नोट का धंधा कर रहा है. पुलिस ने ताजीम की निशानदेही पर उत्तर प्रदेश के कैराना से इरशाद को 3 लाख के जाली नोट के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

नोट छापने के लिए की पूरी तैयारी
पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 2000 के फर्जी नोट में होने वाले मुनाफे को देखकर इन दोनों ने अपनी दुकान में ही जाली नोट छापने और फिर उसकी सप्लाई करना शुरू कर दिया. जाली नोट छापने के लिए स्पेशल स्याही इन्होंने कई वेबसाइट सर्च करने के बाद ढूंढी थी. इसके अलावा नोट छापने के लिए बढ़िया पेपर और प्रिंटर भी ले आए थे. 

दिल्ली-एनसीआर, पंजाब में नोटों की सप्लाई
दोनों ने खुलासा कि फर्जी वेब सीरीज देखकर 2000 के फर्जी नोट छापना शुरू किया. जाली नोट को यह दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर, पंजाब और उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया करते थे. पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है कि ये दोनों अब तक कितने जाली नोट सप्लाई कर चुके हैं.

आरोपियों ने ये भी खुलासा कि फेक नोटों की ऊंची डिमांड और इसमें होने वाले प्रॉफिट मार्जिन को पहचानने के बाद दोनों ने फेक नोट बनाने और इसकी सप्लाई करना शुरू किया. पुलिस के मुताबिक आरोपी ताजीम कपड़े की रंगाई में माहिर है और अपने इस हुनर का फायदा उसने जाली नोट बनाने में इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें: Tomato Price Hike: 'क्या वित्त मंत्री टमाटर खाती हैं...', प्रियंका चतुर्वेदी का निर्मला सीतारमण पर तंज, कांग्रेस ने याद दिलाए पुराने बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
सांसद के बेटे ने एस्टन मार्टिन कार से महिला को कुचला, रफ्तार का कहर
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget