एक्सप्लोरर

Facebook इंडिया पॉलिसी हेड अंखी दास ने छोड़ी कंपनी, पक्षपात के लगे हैं आरोप

हाल ही में अंखी दास डाटा सुरक्षा विधेयक 2019 पर संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश हुई थीं. सूत्रों के मुताबिक, समिति के सदस्यों ने उनसे दो घंटे तक सवाल किए थे.

नई दिल्ली: फेसबुक इंडिया की पब्लिक पॉलिसी की हेड (नीतिगत प्रमुख) अंखी दास ने कंपनी छोड़ दी है. फेसबुक ने इसकी जानकारी दी है. वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नफरत फैलाने वाली टिप्पणियों पर रोक लगाने के मामले में कथित तौर पर पक्षपात बरतने को लेकर विवादों में थीं.

नौ साल से अधिक समय से फेसबुक से जुड़ी थीं

फेसबुक के भारत में प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने ई-मेल के जरिये बयान में कहा, ‘‘अंखी दास ने फेसबुक में अपने पद से हटने का निर्णय किया है. उन्होंने जन सेवा में अपनी रुचि के अनुसार काम करने के लिए यह कदम उठाया है. अंखी हमारे उन पुराने कर्मचारियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारत में कंपनी को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायी. वह पिछले नौ साल से अधिक समय से अपनी सेवा दे रही थीं.’’

अंखी दास पर लगे ये आरोप

अंखी दास पर ये आरोप लगे थे कि उन्होंने बीजेपी और दूसरे दक्षिण पंथी संगठनों के नफरत फैलाने वाले बयानों पर रोक लगाने से जुड़े नियमों को लागू करने का कथित रूप से विरोध किया था. उन पर ये भी आरोप लगे थे कि उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों के फेसबुक ग्रुप पर कई साल तक भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में संदेश पोस्ट किए. उन्होंने मामला प्रकाश में आने के करीब ढाई महीने बाद पद से इस्तीफा दिया है.

चालीस से अधिक मानवाधिकार संगठनों और इंटरनेट पर नजर रखने वाले संगठनों ने फेसबुक से अंखी दास को तब तक छुट्टी पर भेजने को कहा था, जब तक कंपनी अपने भारतीय परिचालन के ऑडिट का काम पूरा नहीं कर लेती. अंखी दास 2011 में फेसबुक से जुड़ी थी.

अजीत मोहन ने कहा, ‘‘वह पिछले दो साल से मेरी टीम का हिस्सा थी. उन्हें जो भूमिका दी गयी थी, उन्होंने शानदार योगदान दिया. हम उनकी सेवा के आभारी हैं और उन्हें भविष्य के लिये शुभकामनाएं देते हैं.’’

अंखी दास ने कहा कि उन्होंने फेसबुक से इस्तीफा देने का निर्णय किया है ताकि जन सेवा में अपनी व्यक्तिगत रूचि के अनुसार काम कर सके. फेसबुक ने उनके इस्तीफे को विवादास्पद मामले से नहीं जोड़ा है. लेकिन कहा है कि कंपनी में मंगलवार उनका आखिरी दिन था.

अंखी दास से हुए थे सवाल जवाब

इससे पहले 23 अक्टूबर को फेसबुक की पॉलिसी प्रमुख अंखी दास बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता वाली डाटा सुरक्षा विधेयक 2019 पर संसद की संयुक्त समिति के सामने पेश हुई थीं. सूत्रों ने बताया कि समिति के सदस्यों ने उनसे दो घंटे तक कई तरह सवाल किए. बैठक के दौरान एक सदस्य ने कहा कि सोशल मीडिया कंपनी को अपने विज्ञापनदाताओं के वाणिज्यिक फायदे के लिए या चुनावी मकसद से अपने उपभोक्ताओं के डाटा में सेंध नहीं लगाने देनी चाहिए.

सूत्रों ने बताया था कि सांसदों ने भारत से फेसबुक को होने वाली आमदनी और डाटा सुरक्षा के लिए राजस्व का कितना हिस्सा खर्च किया जाता है, इस बारे में जााना चाहा. उपयोक्ताओं के हिसाब से भारत फेसबुक का सबसे बड़े बाजार में शामिल है. उन्होंने बताया कि समिति ने यह भी जानना चाहा कि सोशल मीडिया कंपनी भारत में कितना कर अदा करती है. बैठक के दौरान उन आरोपों पर भी चिंता व्यक्त की गयी कि अमेरिका में सोशल मीडिया कंपनी के अधिकतर कर्मचारी देश के किसी खास राजनीतिक दल के प्रति झुकाव रखते है.

सोशल मीडिया साइट के कथित दुरुपयोग पर पिछले महीने फेसबुक इंडिया के प्रमुख अजित मोहन कांग्रेस नेता शशि थरूर की अध्यक्षता वाली सूचना और प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के सामने पेश हुए थे.

Bihar Polls: फिल्मी अंदाज में अनुराग ठाकुर का RJD पर तंज- ....कहीं फिर से 'वो' न आ जाए 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
छह हत्याओं में शाबाद CI सस्पेंड! आरोपियों की गिरफ्तारी पर दो लाख रुपये का इनाम
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
कोलकाता एयरपोर्ट पर रनवे के नजदीक स्थित मस्जिद में नमाजियों की एंट्री पर रोक, जानें क्या है मामला?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
‘उनका जाना भारतीय संगीत जगत के लिए...’, सिंगर एस. जानकी के निधन पर क्या बोले तमिलनाडु CM विजय?
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, बागी गुट में शामिल हुआ ये करीबी दिग्गज नेता, मिली बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget