एक्सप्लोरर

Facebook Name Change: फेसबुक को लेकर मार्क जुकरबर्ग का बड़ा एलान- जानें अब किस नाम से होगी पहचान

Facebook New Name: फेसबुक को लेकर मार्क जुकरबर्ग ने बड़ा एलान किया है. नए नाम को लेकर हर कोई अपना अपना अनुमान लगा रहा था लेकिन जुकरबर्ग ने नया नाम देकर सबको चौंका दिया है.

Facebook New Name: फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने गुरुवार को बड़ी घोषणा की है. इस घोषणा में फेसबुक का नाम बदलकर मेटा कर दिया गया है. कंपनी के कनेक्ट इवेंट में इस बात की घोषणा की गई. इस दौरान फेसबुक की ओर से ट्विटर पर लिखा गया, ''फेसबुक का नया नाम मेटा होगा. मेटा मेटावर्स बनाने में मदद करेगा. एक ऐसी जगह जहां हम खेलेंगे और 3डी तकनीक के जरिए एक दूसरे से जुड़ेंगे. सामाजिक जुड़ाव के अगले चैप्टर में आपका स्वागत है.'' फेसबुक की ओर से 15 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें यह दिखाया गया है कि फेसबुक का नाम बदलकर अब मेटा कर दिया गया है. इस वीडियो में मेटा का लोगो भी जारी किया गया है. वर्टिकल आठ (8) के तर्ज पर मेटा का लोगो ब्लू कलर में जारी किया गया है.

फेसबुक ने पिछले महीने अपने मेटावर्स तैयार करने को लेकर अपनी योजना के बारे में जानकारी दी थी. बता दें कि मेटावर्स शब्द का प्रयोग डिजिटल दुनिया में वर्चुअल, इंटरेक्टिव स्पेस को जानने और समझने के लिए किया जाता है. बता दें कि मेटावर्स एक वर्चुअल वर्ल्ड है जहां एक इंसान शारीरिक तौर पर मौजूद नहीं होते हुए भी मौजूद रह सकता है.

इससे पहले फेसबुक की ओर से घोषणा की गई थी कि सोशल नेटवर्क को मेटावर्स बनाने के लिए हजारों कर्मचारियों की जरूरत होगी. इसके लिए फेसबुक की ओर से एलान किया गया था कि 10,000 लोगों को नौकरी पर रखा जाएगा. नए मेटावर्स में फेसबुक वर्चुअल एंड ऑगमेंटेड रियल्टी का इस्तेमाल करेगा और वर्चुअल एक्सपीरिएंस का एक नया चैप्टर शुरू करेगा.

फेसबुक की ओर से यह नाम ऐसे वक्त में बदला गया है जब कंपनी के ऊपर कई देशों में ऑनलाइन सुरक्षा, भड़काऊ कंटेंट को नहीं रोकने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. भारत सरकार की ओर से भी फेसबुक को खत भेजकर सोशल मीडिया कंपनी की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले एल्गोरिदम और प्रक्रियाओं का विवरण मांगा गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
LIVE: 'केंद्र के 200 अधिकारी हमारे संपर्क में', राहुल गांधी का बड़ा दावा
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'
ओवैसी का यूपी CM को चैलेंज- 'योगी आदित्यनाथ संभल से चुनाव लड़ लें, इंशाअल्लाह...'

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
राहुल गांधी ने दिखाए प्रदर्शनकारियों संग हिंसा के वीडियो, पूछा- दिल्ली को जेल क्यों बनाया?
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
ठाकरे जूनियर्स पर FIR! मुंबई प्रोटेस्ट के बीच आदित्य और अमित पर लगे ये आरोप
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
INDIA गठबंधन के प्रदर्शन से पहले CM योगी बोले- 'जो कुछ भी बचा है...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
दिवाली पर SC नहीं लगाएगा पटाखों पर बैन, CJI सूर्यकांत बोले- 'अभी हमारे पास...'
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
Embed widget