एक्सप्लोरर

यूजर प्रोफाइल को आधार से जोड़ने के खिलाफ फेसबुक पहुंचा SC, कहा- सभी लंबित याचिकाओं पर एक साथ हो सुनवाई

फेसबुक और उसकी सहयोगी कंपनी व्हाट्सएप की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में कहा कि अलग-अलग हाई कोर्ट में अलग फैसले आने से दुविधा भरी स्थिति हो सकती है यह संभव नहीं है कि किसी राज्य में यूजर प्रोफाइल को आधार से लिंक किया जाए और बाकी देश में ऐसा न किया जाए.

नई दिल्लीः फेसबुक प्रोफाइल को आधार से लिंक करने से जुड़ी याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. अलग अलग हाई कोर्ट में चल रहे मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट ट्रांसफर करने की याचिका खुद फेसबुक ने लगाई है. फेसबुक का कहना है कि मामला न सिर्फ उसकी प्राइवेसी पॉलिसी से जुड़ा है, बल्कि लोगों की निजता को भी प्रभावित करने वाला है इसलिए सुप्रीम कोर्ट खुद इस पर सुनवाई करे.

फेसबुक और उसकी सहयोगी कंपनी व्हाट्सएप की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील मुकुल रोहतगी ने कोर्ट में कहा, "अलग-अलग हाई कोर्ट में अलग फैसले आने से दुविधा भरी स्थिति हो सकती है यह संभव नहीं है कि किसी राज्य में यूजर प्रोफाइल को आधार से लिंक किया जाए और बाकी देश में ऐसा न किया जाए. वैसे भी सोशल मीडिया को आधार से लिंक करना निजता के अधिकार का हनन होगा. खुद सुप्रीम कोर्ट आधार का इस्तेमाल सिर्फ आवश्यक सरकारी सेवाओं में करने का फैसला दे चुका है."

दरअसल, इस मामले में मद्रास, बॉम्बे और मध्य प्रदेश में कुल 4 याचिकाएं लंबित हैं. मद्रास हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई अंतिम दौर में है. तमिलनाडु सरकार मद्रास हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता जननी कृष्णमूर्ति और एंटनी क्लेमेंट का समर्थन कर चुकी है. सुप्रीम कोर्ट में भी आज तमिलनाडु सरकार ने याचिका को ट्रांसफर किए जाने की मांग का विरोध किया.

तमिलनाडु सरकार के लिए एटॉर्नी जनरल के के वेणुगोपाल पेश हुए. उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रहे लोगों की सही पहचान कर पाना मुश्किल होता है. कई बार इसका लाभ अपराधियों को मिल जाता है. पिछले दिनों ब्लू व्हेल नाम के खेल को सोशल मीडिया पर फैलाया गया. इस गेम के चलते आत्महत्या की कई घटनाएं हुईं. लेकिन यह पता नहीं लग पाया कि इस गेम को किसने लॉन्च किया और फैलाया."

फेसबुक के वकील रोहतगी ने कहा, "सोशल मीडिया प्रोफाइल को आधार से लिंक करना सीधे-सीधे निजता के अधिकार का हनन होगा. हमारी कंपनी दुनिया भर में काम करती है. हर जगह हमारी एक जैसी प्राइवेसी पॉलिसी है. अगर व्हाट्सएप की बात करें तो इसके सभी मैसेज एंड टू एंड इंक्रिप्टेड होते हैं. खुद व्हाट्सएप के अधिकारी भी दो लोगों के बीच हुई बातचीत को नहीं पढ़ सकते हैं. इस हद तक यूजर्स को प्राइवेसी देने वाली कंपनी सभी अकाउंट को आधार से लिंक करने को सही नहीं मानती. इससे दुनिया भर में हमारे कारोबार पर असर पड़ेगा. "

वेणुगोपाल ने जवाब दिया, "व्हाट्सएप मैसेज के इंक्रिप्टेड होने का दावा किया जाता है लेकिन IIT के विशेषज्ञ प्रोफेसर का कहना है कि कोई मैसेज कहां से शुरू हुआ, इसका पता लगाया जा सकता है. जब ऐसी तकनीक उपलब्ध है तो क्यों न व्हाट्सएप प्रोफाइल को आधार से लिंक किया जाए. इससे पुलिस को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, समाज विरोधी या देश विरोधी बातें करने वालों को पहचानने में मदद मिल सकेगी."

एटॉर्नी जनरल ने यह भी कहा कि मद्रास हाई कोर्ट में चल रही सुनवाई अंतिम दौर में है. सुप्रीम कोर्ट मद्रास हाई कोर्ट के फैसले की प्रतीक्षा करे. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस दीपक गुप्ता की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा,"ये ज़रूरी है कि आपराधिक मामलों की जांच में पुलिस की ज़रूरतों और लोगों की निजता के बीच सही संतुलन बनाया जाए. हम केंद्र और 3 राज्यों को नोटिस जारी कर रहे हैं. हम तय करेंगे कि सभी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करें या नहीं. तब तक हाई कोर्ट सुनवाई जारी रखें, लेकिन फैसला न दें."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
MLC चुनाव: पीएम मोदी का तंज- 'बैलेट पेपर से चुनाव हुए, अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती?'
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget