एक्सप्लोरर

पाकिस्तान की 'आतंकी शर्तों' पर नहीं होगी बात, पड़ोसी मुल्क संग रिश्तों पर जयशंकर की दो टूक, कनाडा को खालिस्तान के मामले पर घेरा

Pakistan Terrorism: पाकिस्तान भारत पर दबाव बनाने और उसे बातचीत की टेबल पर लाने के लिए आतंक का सहारा लेता रहा है. हाल के दिनों में घाटी में आतंक की कई घटनाएं भी सामने आई हैं.

S Jaishankar on Pakistan: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार (2 जनवरी) को कहा कि भारत को बातचीत की टेबल पर लाने के लिए पाकिस्तान आतंकवाद का सहारा लेता रहा है. पाकिस्तान की मुख्य नीति ही आतंकवाद रही है. उन्होंने कहा कि भारत ने अब वह खेल खेलना बंद कर दिया है और पड़ोसी मुल्क की आतंक की नीति को अप्रासंगिक बना दिया है. पाकिस्तान अक्सर ही नापाक मंसूबों के लिए सीमा पार से आतंकियों को भारत की ओर भेजता रहता है. 

समाचार एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में जयशंकर ने कहा, 'पाकिस्तान लंबे समय से सीमा पार से आतंकवाद का इस्तेमाल भारत पर बातचीत के लिए दबाव बनाने के लिए कर रहा है. ऐसा नहीं है कि हम अपने पड़ोसी के साथ बातचीत नहीं करेंगे. मगर हम उन शर्तों के आधार पर बातचीत नहीं करेंगे जो उन्होंने (पाकिस्तान) रखी हैं, जिसमें बातचीत की मेज पर लाने के लिए आतंकवाद की प्रथा को वैध और प्रभावी माना जाता है.'

कनाडा को लेकर कही ये बात? 

कनाडा में खालिस्तानी गतिविधियों के फैलने को लेकर बात करते हुए जयशंकर ने कहा कि खालिस्तानी ताकतों को भारत और कनाडा के राजनयिक रिश्तों के लिए हानिकारक गतिविधियों में शामिल होने की जगह दी गई है. उन्होंने कहा, 'मुख्य मुद्दा यह है कि कनाडा की राजनीति में खालिस्तानी ताकतों को बहुत जगह दी गई है. और उन्हें ऐसी गतिविधियों में शामिल होने की छूट दी गई है जिससे संबंधों को नुकसान पहुंच रहा है. मुझे लगता है कि ये न भारत के हित में हैं और न कनाडा के हित में हैं.'

चीन की आक्रामकता से निपटने के लिए दृष्टिकोण बदलने की जरूरत: जयशंकर

इंटरव्यू के दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत को चीन के साथ आपसी सम्मान, संवेदनशीलता और साझा हितों के आधार पर रिश्ता कायम करने की जरूरत है. उन्होंने चीन की आक्रामकता से निपटने के लिए भारत के दृष्टिकोण में बदलाव की बात की. साथ ही उन्होंने चीन को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जरिए बनाई गई नीतियों की आलोचना की. 

जब उनसे सवाल किया गया कि क्या भारत चीन के 'माइंड गेम्स' में हार गया है. इस पर उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता है कि हम हार गए हैं. लेकिन अलग-अलग समय पर जब हम आज अतीत के हिस्सों की बात करते हैं, तो उन्हें समझना बहुत मुश्किल होता है. पंचशील समझौता एक और ऐसा उदाहरण है.' उन्होंने कहा, 'आत्मविश्वास और आश्वासन की भूमिका हमें बताती है कि हम एक बहुत पुरानी सभ्यता हैं. ये सब चीजें हमारे आचरण में हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि ये हमारी स्थिति और दूसरे देशों से हमारे संपर्क के तरीकों में होना चाहिए.'

यह भी पढ़ें: 'भारत के लिए रूस समय की कसौटी पर परखा हुआ भागीदार', बोले व‍िदेश मंत्री एस जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में अवैध ड्रग फैक्ट्री पर DRI की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी में 47 करोड़ की अल्प्राजोलम बरामद, 2 गिरफ्तार
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
जंग की वजह से IndiGo ने बढ़ाया किराया, आज रात 12 बजे के बाद होगा लागू, जानें नया रेट
Iran US War: पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
पश्चिम एशिया में तनाव के चलते किन-किन चीजों के बढ़े दाम? जानें सब कुछ
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?
ईरान ने ओमान पर किया ड्रोन अटैक, 2 भारतीयों की मौत और 10 घायल, सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
'हकीकत आप छिपा नहीं सकते...लोगों की शादियां रुक रही हैं', LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
पाकिस्तानी रंग में रंगी सनराइजर्स हैदराबाद, अभिषेक शर्मा की वायरल फोटो ने मचाई सनसनी
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget