एक्सप्लोरर

Exclusive: 'एक दिन में नहीं बनी योजना, 2 साल से चल रही थी कोशिश', लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने Agnipath पर कही बड़ी बात

Agnipath Scheme: Abp न्यूज ने अग्निपथ योजना को बनाने वाले एडिश्नल सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी से खास बातचीत की है. उनसे इस योजन से जुड़े कई सवाल पूछे गए.

Agnipath Scheme Protest: सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा लाई 'अग्निपथ स्कीम' को लेकर देशभर में प्रदर्शन (Protest) जारी है. चार दिन से सरकार के फैसले का विरोध के बीच Abp न्यूज ने अग्निपथ योजना को बनाने वाले एडिश्नल सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी से खास बातचीत की है. उनसे इस योजन से जुड़े कई सवाल पूछे गए. 

सवाल- अग्निपथ योजना के पीछे की क्या सोच है?

जवाब- फौज के अंदर इस योजना की जरूरत आज से नहीं बल्कि कारगिल युद्ध के वक्त से है. उस वक्त कारगिल युद्ध कमिटी ने कहा था कि हमारे देश के अंदर जो सेना है उनका बॉर्डर पर शांति बनाए रहने में बहुत महत्वपूर्ण योगदान है. उन्होंने कहा कि हमारी एवरेज एज आज 32 साल है लेकिन हमें उस वक्त ही उस उम्र को कम करके 26 साल करने को कहा गया था. इस स्कीम को लाने के पीछे एक ही मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा जवान इस स्कीम के अंदर आ सकें. 

लेफ्टिनेंट जनरल अनिल पुरी ने कहा कि साल 2030 तक हमारे देश के 50 प्रतिशत लोग 25 साल की उम्र से कम होंगे. ये जो हमारा इतना बड़ा डेमोग्राफिक डिवेडेंट है, हमारी भारतीय सेना इसका रिफ्लेक्शन होना चाहिए. दूसरी बात की हमारे से पहले की पीढ़ी टेकनोलॉजी के साथ इतनी फ्रेंडली नहीं थी जबकि आने वाली पीढ़ी हमसे कहीं कदम आगे होगी. उनकी टेक्नोलॉजी के इस समझ से हमें फायदा मिल सकता है. वह इस समझ का इस्तेमाल देश की रक्षा के लिए कर सकते हैं. ये योजना सेना को यंग बनाने के लिए लाई गई है. उन्होंने कहा कि इस योजना को किसी एक व्यक्ति ने नहीं बनाई. ये होल ऑफ द गवर्नमेंट अप्रोच है. उन्होंने कहा कि इस योजना के उपर एक दिन में काम नहीं हुआ बल्कि पिछले 2 साल विचार किया जा रहा है. 

सवाल- अग्निपथ योजना ज्यादा फायदेमंद कैसे?

जवाब- हम इस योजना के तहत 17 से 21 साल के युवाओं की भर्ती करना चाहते थे. लेकिन हाल ही में लोगों की मांग को देखते हुए परसों इसकी उम्र 21 साल से 23 साल कर दी गई. क्योंकि युवा हमारे देश का भविष्य है और हम इसके साथ जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के साथ जुड़ने वाले 25 प्रतिशत युवा आगे भी देश की सेवा करते रहेंगे वहीं बचे 75 प्रतिशत युवा इस योजना से स्किल्स लेकर जाएंगे. सेना की ट्रेनिंग युवाओं को आगे बढ़ने में भी काफी मददगार साबित होगी. 

सवाल- 4 साल बाद युवक क्या करेंगे?

जवाब- 10वीं के बाद आने वाले युवक को 12वीं की सर्टिफिकेट दी जाएगी. वहीं दूसरी तरफ चार साल बाद युवक अनुशासन का पाठ पढ़ लेंगे जो कि उनके फ्यूचर को और बेहतर और कॉन्फिडेंट बनाएगा. उन्होंने कहा कि सेना में आने वाले ज्यादातर युवा गांव से आते हैं. 4 साल के अंदर वो 12 लाख रुपये जमा कर पाएंगे. इस 12 लाख रुपये से वह कुछ अपना शुरू कर सकते हैं. चाहे तो नया ट्रैक्टर लेकर खेती का काम भी जारी रख सकते हैं. 12 लाख रुपये से युवा रोजगार कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें:

Highest ODI Score: इंग्लैंड ने बनाया वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर, तीन बल्लेबाजों ने जड़ डाले शतक

NED vs ENG: डेविन मलान ने जड़ा ऐसा छक्का कि झाड़ियों में गेंद खोजते रह गए नीदरलैंड्स के खिलाड़ी, देखें वीडियो

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'जब हमारी सेना चीन के सामने थी तब आप...', राहुल गांधी का नाम लिए बिना अमित शाह का संसद में बड़ा आरोप
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
Live: स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव खारिज, ध्वनिमत से हुआ फैसला, लोकसभा कल तक स्थगित
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
'क्या करें रोजगार तो करना ही है...', कमर्शियल LPG सिलेंडर की किल्लत पर छलका चाय वाले का दर्द
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget