एक्सप्लोरर

Exclusive: राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट बोले- अब सख्त लॉकडाउन से नुकसान, राज्यों को मिले फैसले का अधिकार

ABP न्यूज़ से खास बातचीत में सचिन पायलट ने कहा कि ये समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है. ये देश की सुरक्षा का सवाल है. उन्होंने कहा कि रेड जोन में किसी भी तरह की आवाजाही नहीं होनी चाहिए.

नई दिल्ली: राजस्थान के डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. उन्होंने कहा कि फैसले लेने का अधिकार राज्य सरकारों को दिया जाना चाहिए. केंद्र का काम गाइड करना है. ये समय आरोप-प्रत्यारोप का नहीं है. ये देश की सुरक्षा का मामला है. हमने जो अब तक मेहनत की है, अगर ज्यादा ढील दे दी गई तो सारी मेहनत बेकार चली जाएगी. लॉकडाउन को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी जो उपयोगिता थी वहां काफी हद तक हम पहुंच चुके हैं. अब ज्यादा सख्त लॉकडाउन करेंगे तो नुकसान ज्यादा और फायदा कम हो सकता है.

आज रात आठ बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होने वाले संबोधन को लेकर उन्होंने कहा कि देश में मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई फैसला लिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो रेड जोन है या जहां पर संक्रमण फैला हुआ है वहां पर किसी भी तरह का कोई मूवमेंट नहीं होने देना चाहिए. जो भी मूवमेंट हो वो सिर्फ ग्रीन जोन में होने चाहिए.

सचिन पायलट ने कहा कि गनीमत ये है कि अभी तक इंफेक्शन गांवों तक नहीं फैला है, ये शहरों तक ही सीमित है. अभी मजदूरों की आवाजाही होने वाली है, ऐसे में हमें बहुत सावधानी से कदम उठाने चाहिए. उन्होंने कहा, ‘’मैं नहीं जानता आज प्रधानमंत्री रात को क्या घोषणा करेंगे लेकिन जो भी वो करें...लोगों की सुरक्षा हमारे लिए प्राथमिकता है और उसके बाद ही अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करना प्राथमिकता है.’’

सोमवार को हुई पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्रियों की बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार ने मौजूदा स्थिति को मीटिंग में रखा. बैठक में ये मांग की गई कि स्टेट स्पेसिफिक फंडिंग हो. कोरोना से मुकाबला सिर्फ दिल्ली में नहीं हो रहा है...ये शहरों, जिलों और अलग-अलग ब्लॉक में हो रहा है.

डिप्टी सीएम ने कहा कि आर्थिक गतिविधियां राज्यों के अंदर पूरी तरह से खत्म हो गई हैं. जीएसटी के पैसे नहीं मिल रहे हैं और एक्साइज का रेवेन्यू खत्म हो गया है. जब तक हम अपने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को संसाधन नहीं देंगे, कोरोना से लड़ना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा, ‘’जब तक राज्यों को आर्थिक तौर पर मदद नहीं मिलेगी, इस स्थिति से जीतना कठिन होगा.’’

सचिन पायलट ने दावा किया कि राजस्थान में रिकवरी रेट राष्ट्रीय औसत से बेहतर है. यहां डबलिंग रेट 18 दिन है. हमने पूरे साधन लगाकर ये कोशिश की है कि इस पर काबू पाया जाए. लेकिन फिर भी लगातार आंकड़े बढ़ रहे हैं. हमारे जो मजदूर हैं उनको लेकर केंद्र सरकार को कोई ठोस नीति बनानी पड़ेगी.

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के आंकड़े को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच स्वास्थ्य सचिव का हुआ तबादला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
‘वे असम आएं, मैं उन्हें बॉर्डर पार...’, रिजीम चेंज की मांग पर हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
'नतीजों को वैध मानें...', इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव को दी कानूनी मान्यता
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
CM सम्राट के क्राइम और अपराध वाले बयान पर प्रशांत किशोर का रिएक्शन, कह दी ये बात
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
ट्रंप की हार से इंडिया-यूएस रिश्तों पर कैसा असर, किस पैरामीटर पर तय होगा आगे का भविष्य?
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
WPL 2027 का शेड्यूल, 22 मैच, 2 मैदान, RCB-MI की पहली भिड़ंत; देखें पूरा कार्यक्रम
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और EC को भेजा नोटिस, चुनाव आयुक्तों से जुड़ी याचिका पर मांगा जवाब
Explained: US कांग्रेस में डेमोक्रेट्स को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
डेमोक्रेटिक कांग्रेस को रोकने की पूरी तैयारी! ट्रंप के पास कौन से 5 रास्ते बचे?
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
'73% युवाओं ने बुलाया है', PM मोदी को डिबेट के लिए चैलेंज के बाद अब राहुल ने किया ये ट्वीट
Embed widget