एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: कोरोना वायरस के आंकड़े को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच स्वास्थ्य सचिव का हुआ तबादला

राज्य के स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार को पद से हटा दिया गया है और उन्हें पर्यावरण विभाग में ट्रांस्फर कर गिया गया है. उनकी जगह अब नारायण स्वरूप निगम को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है.

कोलकाता: कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़े को लेकर पैदा हुए विवाद के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने स्वास्थ्य सचिव विवेक कुमार का ट्रांस्फर कर दिया है. विवेक कुमार को अब पर्यावरण विभाग में भेज दिया गया है. उनकी जगह नारायण स्वरूप निगम को नया स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया है. अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों को लेकर पैदा हंगामे के बीच कुमार का तबादला पर्यावरण विभाग के सचिव के रूप में कर दिया गया.

पिछले साल दिसंबर में संघमित्रा घोष को हटा कर विवेक कुमार को स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया था. राज्य में 11 मई को जारी एक अधिसूचना के अनुसार परिवहन सचिव निगम को विवेक कुमार की जगह पर लाया गया है. वहीं, प्रभात कुमार मिश्रा को परिवहन विभाग का मुख्य सचिव बनाया गया है. उनके पास जल संसाधन जांच एवं विकास विभाग और लघु सिंचाई त्वरित विकास निदेशक का अतिरिक्त प्रभार है.

पश्चिम बंगाल में अब तक संक्रमण से 190 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 72 लोग पहले से ही विभिन्न बीमारियों के शिकार थे. राज्य में सोमवार तक संक्रमण के 2063 मामले हैं जिनमें से 1374 लोगों का उपचार चल रहा है.

गौरतलब है कि केंद्र ने कोविड-19 के प्रबंधन को लेकर पश्चिम बंगाल की कई बार आलोचना की, जिसमें परीक्षण का स्तर और मृत्यु दर भी शामिल है जोकि 13.2 फीसदी है. वहीं इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम कोरोना वायरस की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोलकाता, हावड़ा और पश्चिम बंगाल के कुछ अन्य जिलों का दौरा किया था. अपनी रिपोर्ट में इंटर-मिनिस्ट्रियल सेंट्रल टीम ने आरोप लगाया कि यहां कम जांच और कम निगरानी हो रही है. इसके अलावा सत्तारूढ़ टीएमसी और बीजेपी में भी बयानबाजी देखने को मिली.

Coronavirus: देश में रिकवरी रेट में रोज हो रहा सुधार, अभी ये 31.7 फीसदी है- स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
किरेन रिजिजू के बयान पर विपक्ष का पलटवार, कहा- ‘PM और गृह मंत्री...’
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
6,6,6,6,6,6... लगातार 6 छक्कों से फिर गूंजा क्रिकेट जगत, इस बार वनडे में हुआ कमाल
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget