एक्सप्लोरर

Exclusive: दलितों को साधने की कोशिश में मोदी सरकार, ला सकती है एससी/एसटी अध्यादेश

सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सरकार ने एससी/एसटी क़ानून को लेकर अध्यादेश की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है और उसे सुझावों के लिए सभी मंत्रालयों को भेज दिया गया है जो महज एक औपचारिकता है.

नई दिल्ली: दलितों के मुद्दे पर लगातार आलोचना का शिकार हो रही मोदी सरकार अपनी छवि बदलने के लिए अब फटाफट कदम उठाने की योजना बना रही है. एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक़ सरकार ने एससी/एसटी क़ानून में सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं.

कैबिनेट नोट तैयार सरकार पहले ही कह चुकी है कि एससी एसटी क़ानून पर जो पुनर्विचार याचिका सुप्रीम कोर्ट में लंबित है उसपर फैसला अगर सरकार की इच्छा के खिलाफ आया तो अध्यादेश लाया जाएगा. इस मामले में 16 मई को अंतिम सुनवाई होनी है. सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि सरकार ने अध्यादेश की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए कैबिनेट नोट तैयार कर लिया गया है और उसे सुझावों के लिए सभी मंत्रालयों को भेज दिया गया है जो महज एक औपचारिकता है.

18 मई से पहले अध्यादेश होगा जारी एबीपी न्यूज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक मोदी सरकार ने ये फैसला कर लिया है कि 18 मई से पहले इस अध्यादेश पर मुहर लग जाएगी. दरअसल 18 मई को गर्मियों की छुट्टी से पहले सुप्रीम कोर्ट में कामकाज का आखिरी दिन है. ऐसे में अगर 16 मई को होने वाली सुनवाई के बाद अगर कोर्ट एससी - एसटी कानून में बदलाव के अपने पुराने दिशानिर्देश को नहीं बदलती है तो गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले सरकार अध्यादेश लाकर उन दिशानिर्देशों को पलट देगी जिससे पुराना कानून भल हो सके.

एससी - एसटी कानून में कोर्ट ने किए थे बदलाव इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए एससी - एसटी कानून के क्रियान्वयन में कुछ अहम बदलाव के निर्देश दिए थे . कोर्ट ने इस कानून के तहत तुरन्त एफआईआर करने और गिरफ्तार करने पर रोक लगाते हुए कहा था कि पहले हर मामले की जांच करने के बाद ही गिरफ्तार करने का फैसला किया जाना चाहिए.

फसल काटने से किया इनकार तो दलित व्यक्ति को पेड़ से बांधकर पीटा, छील दी मूंछें

प्रोमोशन में आरक्षण पर भी अध्यादेश ? एबीपी न्यूज़ को मिली एक और अहम जानकारी के मुताबिक अब सरकार दलितों को सरकारी नौकरियों में प्रोमोशन में आरक्षण पर लगी कोर्ट की रोक को भी हटाने पर विचार कर रही है और इसके लिए भी अध्यादेश का रास्ता चुना जा सकता है और अगर ऐसा होता है तो ये फैसला भी 18 मई से पहले जो सकता है.

दरअसल 2006 में नौकरियों में एससी - एसटी के कर्मचारियों की पदोन्नति में मिलने वाले आरक्षण में सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी जो आज तक कायम है. यूपीय सरकार के दौरान इस फैसले को बदलने की कोशिश की गई लेकिन सपा और बसपा जैसी सहयोगियों के बीच एक राय नहीं होने के चलते इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया. अब मोदी सरकार इस रोक को हटा कर अपनी छवि बदलना चाहती है.

यूपी में बीजेपी नेताओं का दलित भोज खत्म, अब बन रहा है रिपोर्ट कार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget