एक्सप्लोरर

EXCLUSIVE: जानिए NEET-JEE परीक्षा पर क्या बोले केंद्रीय शिक्षा सचिव अमित खरे, पढ़ें पूरी बातचीत

नीट और जेईई की परीक्षा के मामले पर केंद्रीय शिक्षा सचिव अमित खरे ने कहा कि परीक्षा को बार-बार टाला नहीं जा सकता. कोरोना को देखते हुए हर तरह की सावधानी को बरता जाएगा.

दिल्ली: देश भर में नीट और जेईई की परीक्षाओं पर लोग अपनी अपनी राय रख रहें हैं. कुछ लोगों का कहना है कि कोरोना काल को देखते हुए अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि परीक्षाएं कराई जाएं. वहीं कुछ लोग परीक्षा कराने के पक्ष में दिख रहें है. ऐसे में केंद्रीय शिक्षा सचिव अमित खरे ने नीट और जेईई की परीक्षाओं के मामले में एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की.

केंद्रीय शिक्षा सचिव, अमित खरे ने कहा, कि पहले तो मैं बता दूं कि जो भी छात्र और अभिभावक है सरकार उन सब का सम्मान करती है. अब विषय है कि कुछ छात्र-छात्राएं परीक्षा आगे बढ़ाने की बात कर रहे हैं, और बहुत सारे छात्र-छात्रा परीक्षा तय तिथि में कराने की मांग कर रहे हैं. अब परीक्षा को बार-बार टाला नहीं जा सकता. पहले ही इसे दो बार स्थगित किया जा चुका है. पहले मार्च से जुलाई और जुलाई से सितंबर किया जा चुका.

अब यदि परीक्षा टाली गई तो दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी और इससे पूरा एकेडमिक ईयर बर्बाद हो जाएगा. इसलिए सितंबर में जो तारीखें तय की गई है उसी में परीक्षाएं आयोजित की जाएगी. यह अलग बात है कि उसके लिए कहा गया है गृह मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय की जो SOP है उसका पालन किया जाए.

इसके लिए एग्जामिनेशन सेंटर की संख्या बढ़ाई गई है, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा. मास्क और सैनिटाइजेशन कि व्यवस्था करने को कहा गया है. पश्चिम बंगाल सरकार के लॉकडाउन घोषित किए जाने पर सचिव बोले, हमारी सभी राज्यों के मुख्य सचिव से लगातार बात हुई है. एनटीए और स्वास्थ्य सचिवों से भी बात हुई है और कहा गया है कि जो व्यवस्था छात्रों के लिए जरूरी वह आप करें.

जेईई की परीक्षा के लिए मैं कह सकता हूं कि आज के दिन में कोई भी परीक्षा केंद्र कंटेनमेंट जोन में नहीं रखा गया है. नीट के मामले में यदि कोई सेंटर कंटेनमेंट जोन में आएगा तो सेंटर बदल दिया जाएगा. ऐसे निर्देश दिए गए हैं.

राज्य सरकारों के सहयोग ना करने की स्थिति में परीक्षा रद्द करने की कोई संभावना है इस पर उनका कहना है कि अगर यह परीक्षा राज्यवार होती है तो किसी भी राज्य में बदला जा सकता था. लेकिन यह टेस्ट पूरे देश का है. इसलिए किसी में कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता.

प्रत्येक राज्य में नोडल अधिकारी है, एनटीए लगातार राज्य सरकारों के संपर्क में हैं. परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न की जाएगी. यहां सरकार और विपक्ष की बात नहीं है, यह बच्चों के भविष्य का मामला है. हमारे लिए सभी का सम्मान है. यह देखना होगा कि परीक्षा देने के लिए बहुत सारे लोग उत्सुक हैं. लगातार हमारे पास मैसेज और ईमेल आ रहे है. लोग कह रहे हैं कि तीसरी बार और परीक्षा आगे मत करिएगा. बच्चे तैयारी कर रहे हैं उन्हें निराश होना पड़ेगा.

शिक्षाविद बार-बार कह रहे हैं कि यदि अब पोस्टपोन किया गया तो एकेडमिक ईयर बर्बाद हो जाएगा. और फिर पिछली बार भी जब छात्रों ने यह मांग की तब जुलाई से बढ़ाकर सितंबर कर दिया गया था. तो यह नहीं कहा जा सकता कि हमने छात्रों की बात नहीं मानी. लेकिन आप जो वर्तमान परिस्थितियां हैं कुछ छात्र स्थगित करना चाहते हैं बहुत से लोग परीक्षा देना चाहते हैं. इसलिए सब लोग मिलकर सहयोग करें और परीक्षा संपन्न कराएं.

यह भी पढ़ें.

बॉम्बे हाईकोर्ट ने मुहर्रम पर ताजिया जुलूस निकालने की अनुमति दी, पांच से अधिक लोग नहीं होंगे शामिल

जम्मू कश्मीर: शोपियां में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 4 आतंकवादियों को किया ढेर, एक ने किया सरेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget