एक्सप्लोरर

Afghanistan Woman MP In Tears: एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान रो पड़ीं भारत आईं अफगानी सांसद, कहा- आज का तालिबान पहले से कहीं ज्यादा बुरा

Afghanistan Woman MP In Tears: अफगानिस्तान से भारत लौटीं सांसद अनारकली कौर ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत की. इस दौरान उनके आंखों में कई बार आंसू आ गए. उन्होंने वहां के हालात के बार में बताया.

Afghanistan Woman MP In Tears: अफगानिस्तान में काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ है. हर कोई किसी भी तरह से बस वहां से निकल जाना चाहता है. कई अफगानी नागरिक मुल्क छोड़कर भारत आ चुके हैं. इसमें वहां के नेता और राजनयिक शामिल हैं. इन्हीं में से अफगानिस्तान की एक सांसद अनारकली कौर रविवार को भारत आईं. वहां के हालात पर एबीपी न्यूज़ से उन्होंने खास बातचीत की. अपने मुल्क के हालात को बयां करने के दौरान वो कई बार रो पड़ीं.

मुल्क छोड़ने का फैसला क्यों लेना पड़ा?

अनारकली कौर ने कहा कि अपने घर और मुल्क को छोड़ना आसान बात नहीं है. लेकिन कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं जो इंसान को मजबूर कर देते हैं. उन्होंने कहा कि वे अपने देश और अपने देश के लोगों से बहुत प्यार करती हैं. कभी नहीं सोचा था कि ऐसे हालात हो जाएंगे.

अफगानी सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय वायुसेना और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि भारत वो मुल्क है जिसने अफगानिस्तान की बहुत ज्यादा मदद की है. अफगानिस्तान के लोग भारत के लोगों से बेहद प्रेम करते हैं. हम दोनों मुल्क के कल्चर में भी ज्यादा अंतर नहीं है.

लोगों को पास दस्तावेज नहीं हैं

अनारकली कौर ने कहा कि आज अफगानिस्तान से जो लोग घऱों से निकल रहे हैं उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है. कुछ लोग तो ऐसे हैं तो अफगानिस्तान के निवासी हैं लेकिन उनके पास वहां की आईडी कार्ड तक नहीं है. लोगों के पास पासपोर्ट नहीं है लेकिन वो बच्चों के साथ घरों से निकल गए हैं. वो ये नहीं जानते कि अफगानिस्तान के बाहर कहां जाएंगे लेकिन वे किसी भी विमान के जरिए बस वहां से निकल जाना चाहते हैं. मीडिया में जो तस्वीरें सामने आती हैं उससे कहीं ज्यादा दिक्कत वहां पर है. लोगों के दिलों में खौफ है.

आज के हालात के पीछे कौन?

अफगानी सांसद ने अमेरिका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इस तरह से उनका चले जाना आज के हालात के पीछे की वजह है. उन्होंने कहा कि दोहा में अमेरिका और तालिबान के बीच एक एक समझौता हुआ था. उस समझौते में तालिबान जो चाहता थो वो सब हुआ. अफगानिस्तान के लोगों का खयाल नहीं रखा गया. इसमें अमेरिका के फोर्स के निकलने और जेल में बंद तालिबानी लड़ाकों को छोड़ने जैसी बातें थीं. जब अमेरिकी की फौज निकल गई तो खूब हिंसा हुआ है और महज दस दिनों में एक एक प्रांत पर तालिबान का कब्जा होता चला गया.

क्या तालिबान महिलाओं के प्रति अपनी सोच बदलेगा?

अनारकली कौर ने कहा कि तालिबान अभी भी नहीं बदला है. शायद आज का तालिबान बीस साल पहले वाले तालिबान से भी बुरा है. आने वाले दिनों में हम देखेंगे कि तालिबान क्या करता है. अभी तक तालिबान ने अपनी सरकार का एलान नहीं किया है कि कौन राष्ट्रपति होगा. सिर्फ मीटिंग की खबरें मीडिया में आ रही हैं.

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में बिगड़े हालात और तालिबान के कब्जे के बीच चीन ने कहा- अमेरिका ऐसे नहीं मुंह मोड़ सकता

Afghanistan News: अफगानिस्तान में नॉर्दन अलायंस ने तालिबान को दिया जबरदस्त झटका | पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget