एक्सप्लोरर

पालघर हार के बाद उद्धव बोले- BJP को दोस्त की जरूरत नहीं, फडणवीस का जवाब- शिवसेना करे फैसला

बीजेपी सांसद चिंतामण वनगा के निधन के कारण खाली हुई महाराष्ट्र के पालघर की सीट बीजेपी उपचुनाव में बचाने में कामयाब रही. पालघर में शिवसेना ने बीजेपी के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारा था.

मुंबई: बीजेपी के साथ लगातार तनाव के बीच शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी को अब दोस्त की जरूरत नहीं है. हालांकि उद्धव ठाकरे ने सरकार से बाहर निकलने की बात नहीं कही. उद्धव ठाकरे से जब पूछा गया कि आप गठबंधन छोड़ेंगे या नहीं तो उन्होंने यह कहते हुए सवाल टाल दिया कि आज लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है.

BJP का जवाब, कहा- हम गठबंधन को तैयार उद्धव ठाकरे को बीजेपी की ओर से सीएम फडणवीस ने जवाब दिया. उन्होंने कहा, ''चुनाव हो चुका है, शिवसेना को अब पुरानी बातें छोड़ देनी चाहिए. गठबंधन के लिए हमारी तरफ से न नहीं है लेकिन शिवसेना को तय करना है कि हमारे साथ रहना है या नहीं.''

चार में BJP ने कई जगह बहुमत खोया: ठाकरे उद्धव ठाकरे ने कहा, ''2014 में जब बीजेपी की सरकार आई थी, तो लोगों को लगा था कि यह सरकार 25 साल तक चलेगी, लेकिन पिछले चार साल में बीजेपी ने कई जगहों पर अपना बहुमत खो दिया है.''

योगी आदित्यनाथ को भी निशाने पर लिया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को निशाने पर लेते हुए शिवसेना प्रमुख ने कहा, ''योगी आदित्यनाथ अपने घर में चुनाव हार रहे हैं और यहां (महाराष्ट्र) प्रचार करने आ रहे हैं. जनता ने योगी जी की मस्ती उतार दी है" बता दें कि पालघर में प्रचार के दौरान दोनों नेताओं के बीच जुबानी तीर चले थे.

पालघर के लोगों ने बीजेपी को नकार दिया: ठाकरे पालघर लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार उतारने को लेकर उद्धव ठाकरे ने कहा कि हम दुविधा में थे कि उम्मीदवार उतारें या ना उतारे. पालघर में 60% लोगों ने बीजेपी को नकार दिया है. बता दें कि पालघर में बीजेपी उम्मीदवार राजेंद्र गावित ने जीत दर्ज की है.

पालघर उपचुनाव के नतीजों के बाद इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि शिवसेना बीजेपी का साथ छोड़ सकती है. सूत्रों के हवाले से खबर भी आई कि उद्धव ठाकरे कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शिवसेना के सभी मंत्री इस्तीफा देकर देवेंद्र फडणवीस की सरकार को बाहर से समर्थन देंगे.

क्या रहा पालघर उपचुनाव का नतीजा? बीजेपी सांसद चिंतामण वनगा के निधन के कारण खाली हुई महाराष्ट्र के पालघर की सीट बीजेपी उपचुनाव में बचाने में कामयाब रही. पालघर में शिवसेना ने बीजेपी के खिलाफ अपना प्रत्याशी उतारा था. चिंतामण वनगा के बेटे के शिवसेना में शामिल हो जाने के बाद बीजेपी ने राजेंद्र गावित को उतारा. इस सीट पर कांग्रेस और एनसीपी ने साझा उम्मीदवार उतारा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
NDA-कांग्रेस के सांसदों के बीच जमकर नारेबाजी, पवन खेड़ा बोले- 'देशद्रोहियों को भगाएंगे'
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
'हमेशा याद रखा जाएगा', सोनिया गांधी ने की मनमोहन सिंह की तारीफ, केंद्र पर कसा तंज
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत
संसद में गतिरोध पर NDA का राहुल गांधी के खिलाफ बड़ा दांव, कहा- भागो मत

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
'छात्र नहीं हैं देवेंद्र महतो, युवाओं को भड़का रहे हैं', JMM सांसद महुआ माजी का बड़ा बयान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद...
सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
दुधारू गाय-भैंस को एक दिन में कितना दें चारा, कृषि एक्सपर्ट्स से जानें
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Gut Bacteria species: भारतीय जनजातियों में मिले 14 नए बैक्टीरिया, क्यों खास है खोज
Embed widget