एक्सप्लोरर

राम रहीम रेप केस: पूर्व सीबीआई अधिकारी ने कहा- 'बनाया जाता था मामले को बंद करने का दबाव'

उन्होंने कहा, ‘‘कई बार हम जीते और कई बार हम हार गये, लेकिन आखिरकार फैसले ने दिखा दिया कि कोई कानून से नहीं बच सकता.’’

नई दिल्ली: गुरमीत राम रहीम के खिलाफ बलात्कार के मामले की जांच में शामिल रहे सीबीआई के एक रिटायर्ड ऑफिसर ने इस मामले को बहुत मुश्किल बताया है. पूर्व अधिकारी का कहना है कि जांच करने वाली सीबीआई की टीम को एक सीनियर ऑफिसर ने मामले को बंद करने का आदेश दिए जानें से और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली महिला की शादी हो जाने से इस मामले की जांच करना बेहद मुश्किल रहा. पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को बलात्कार का दोषी ठहराया जिसके बाद हिंसा भड़क गयी. पूरे घटनाक्रम के बीच सीबीआई के पूर्व संयुक्त निदेशक एम नारायणन जांच के दिनों को याद किया है. उन्होंने कहा, ‘‘कई बार हम जीते और कई बार हम हार गये, लेकिन आखिरकार फैसले ने दिखा दिया कि कोई कानून से नहीं बच सकता.’’ जब सितंबर 2002 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने मामले को सीबीआई को सौंपा तब नारायणन दिल्ली में उप पुलिस महानिरीक्षक (विशेष अपराध) थे. बलात्कारी राम रहीम को हरियाणा की खट्टर सरकार से मिलते रहे हैं फायदे सेवानिवृत्त अधिकारी ने कहा, ‘‘मामला 12 दिसंबर 2002 को दर्ज किया गया था और अचानक मैं देखता हूं कि एक वरिष्ठ सीबीआई अधिकारी मेरे दफ्तर में आकर मुझे निर्देश दे रहे हैं कि मामले को बंद करना होगा और कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए.’’ इस अप्रत्याशित सलाह से अलग हटते हुए उन्होंने मामले के सभी पहलुओं की जांच का फैसला किया. उन्होंने कहा, ‘‘बाद में जब जांच चली तो कई ताकतवर नेता और कारोबारी सीबीआई मुख्यालय आये और मामले को बंद करने का दबाव बनाया गया. लेकिन न्यायपालिका का आभार है कि हम अपनी जांच को पूरी कर सके.’’ यह भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिए, ‘राम रहीम केस’ को देश के प्रमुख अखबारों ने कैसे दिखाया है रेप केस में राम रहीम दोषी करारः इन शहरों में डेरा समर्थकों ने मचाया हिंसा का तांडव ! वो शख्स जिसके दोषी करार होते ही फॉलोअर्स बने गुंडे ! आखिर कौन है गुरमीत राम रहीम सिंह ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, 'अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी
पहले प्यार फिर शादी और उसके बाद कत्ल, बेंगलुरु मर्डर की दहला देगी ये कहानी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
उमरा करने सऊदी गए 4000 भारतीय फंसे, ओवैसी ने लगाई सरकार से गुहार, जानें क्या कहा
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
Embed widget