एक्सप्लोरर

Etah News: अयोध्या के राम मंदिर में लगेगा एटा का घंटा, इस खास वजह से फेमस है ये शहर

Yogi Adityanath Etah Visit: उत्तर प्रदेश का एटा मंदिर के घंटे-घंटियों के उद्योग के लिए जाना जाता है. अयोध्या के राम मंदिर में भी एटा में बना घंटा लगाया जाएगा.

Etah Made Bell in Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का जिला एटा (Etah) अपने घंटा उद्योग (Bells Industry) के लिए प्रसिद्ध है. यूपी सरकार (UP Govt) के मुताबिक, अयोध्या (Ayodhya) में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर (Ram Mandir) में भी एटा निर्मित घंटा (Etah Made Bell) लगाया जाएगा. सरकार के मुताबिक, राम मंदिर में लगने वाले घंटे की आवाज सनातन धर्म की आध्यात्मिक गूंज को देश और दुनिया में पहुंचाने का कार्य करेगी. 

एटा के जलेसर में बनने वाले घंटे देश और दुनिया में धार्मिक अनुष्ठानों में बजकर सभी को यहां का स्मरण कराते हैं. यहां की घंटी बजे बिना कोई अनुष्ठान पूरा नहीं होता है. यूपी सरकार की ‘एक जनपद, एक उत्पाद’ योजना के अंतर्गत एटा से घंटों के उत्पादन को जोड़ा गया है. 

एटा को मिली करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की सौगात

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार (16 अक्टूबर) को एटा का दौरा किया और विकास से संबंधित 4 अरब से ज्यादा की 255 परियोजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया. मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र और युवाओं को स्मार्टफोन भी वितरित किए. मुख्यमंत्री एटा के मलावन स्थित जवाहर तापीय विद्युत परियोजना परिसर में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे थे.

एटा में आज लोकार्पित की गई परियोजनाओं की संख्या 149 और शिलान्यास वाली परियोजनाओं की संख्या 106 है. इनमें सड़क, ग्राम विकास, नगर विकास, चिकित्सा, शिक्षा और पशुपालन आदि विकास की वे सभी परियोजनाएं शामिल हैं, जो आम जनमानस के जीवन में परिवर्तन का कारक बनेंगी. 

बिजली उत्पादन के लिए भी जाना जाएगा एटा

जनपद एटा में 12 हजार 300 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत उत्पादन संयंत्र लगाया जा रहा है. इससे 1,320 मेगावाट विद्युत का उत्पादन होगा. यह जनपद को एक नई पहचान देगा. जनपद एटा में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. मार्च 2023 तक यहां 660 मेगावाट की पहली यूनिट कार्य करना प्रारंभ कर देगी. वहीं, जून 2023 तक दूसरी यूनिट को पूरा करते हुए विद्युत उत्पादन का कार्य शुरू हो जाएगा. 

क्या बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 

सरकारी योजनाओं का लोकार्पण करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''जनपद एटा नई पहचान और आभा के साथ आगे बढ़ रहा है. भारत दुनिया का सबसे युवा देश है. यूपी भारत में सबसे युवा और सर्वाधिक युवाओं वाला राज्य है. हमें अपने युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा पर गौरव की अनुभूति होती है.''  

सीएम योगी ने कहा कि समाज के विभिन्न तबकों के लिए शासन की योजनाएं लागू की जा रही हैं. प्रदेश में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलेरेंस की नीति के तहत सभी कार्यक्रम अनवरत रूप से आगे बढ़ रहे हैं. प्रदेश के विकास में पैसा बाधक नहीं बनेगा. विकास कार्यों के लिए धन की कमी नहीं होगी.  

यूपी के 2 करोड़ युवाओं को मिलेंगे टैबलेट और स्मार्टफोन 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि प्रदेश के युवाओं को तकनीकी दृष्टि से स्मार्ट बनाने की दिशा में सरकार की कार्रवाई आगे बढ़ रही है. प्रदेश के दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण का कार्य किया जा रहा है. आज यहां जनपद एटा में भी इस कार्रवाई को सम्पन्न किया गया है.

यह भी पढ़ें- Congress President Election: 'गांधी परिवार से सलाह लेने पर नहीं आएगी शर्म', रिमोट कंट्रोल का उठा सवाल तो बोले मल्लिकार्जुन खड़गे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget