एक्सप्लोरर

'न हो प्लास्टिक के झंडे, बैनर और फ्लैक्स का इस्तेमाल', पर्यावरणविदों ने उम्मीदवारों से की इको-फ्रेंडली चुनाव प्रचार की अपील

सुधीर राउत ने कहा, 'पिछले कई चुनावों में, हमने उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को प्रचार के दौरान कई गैर-जैव अपघटीय सामग्रियों का उपयोग करते देखा है. इससे पर्यावरण को नुकसान होता है.'

ओडिशा में होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में प्रचार के लिए उम्मीदवारों की तैयारी के बीच, गंजम जिले में हरित कार्यकर्ताओं ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे चुनाव प्रचार के दौरान पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करें.

पर्यावरणविद सुधीर राउत ने कहा कि उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से अनुरोध है कि वे केवल पुन: इस्तेमाल की जाने वाली पर्यावरण-अनुकूल प्रचार सामग्री का उपयोग करें और प्लास्टिक के झंडे, बैनर एवं फ्लेक्स जैसी गैर-जैव अपघटी सामग्री के इस्तेमाल से बचें.

उन्होंने कहा, 'पिछले कई चुनावों में, हमने उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को प्रचार के दौरान कई गैर-जैव अपघटीय सामग्रियों का उपयोग करते देखा है. इससे पर्यावरण को नुकसान होता है.' पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करने वाली संस्था ‘आर्यभट्ट फाउंडेशन’ के निदेशक राउत ने कहा कि चुनाव की घोषणा से बहुत पहले, उन्होंने निर्वाचन आयोग को मतदान केंद्रों में हरित प्रोटोकॉल सुनिश्चित करने के लिए पत्र लिखा था.

उन्होंने कहा, 'हमें खुशी है कि निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन अधिकारियों को जिलों में कुछ पर्यावरण-अनुकूल मतदान केंद्रों को मॉडल बूथ बनाने का निर्देश दिया है और राजनीतिक दलों को प्रचार अभियान के दौरान पर्यावरण-अनुकूल उपाय अपनाने के लिए कहा है.' उन्होंने कहा, हम अब उम्मीदवारों से पर्यावरण की रक्षा के लिए ऐसा कदम अपनाने की अपील कर रहे हैं.'

शहर के संगठन सबुजा वाहिनी ने भी उम्मीदवारों से चुनावों में पेड़ों पर बैनर या झंडे नहीं लगाने की अपील की. इस संगठन ने पिछले चुनाव में पेड़ों पर बैनर और झंडे लगाने के खिलाफ अभियान चलाया था. बीजू जनता दल की गंजम जिला इकाई के अध्यक्ष रमेश चंद्र चौपटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान प्लास्टिक के झंडों का इस्तेमाल नहीं करेगी. उन्होंने कहा, 'हम सूती कपड़ों से बने पार्टी के झंडे का इस्तेमाल करते हैं.' भाजपा की गंजम जिला इकाई के अध्यक्ष सुभाष साहू ने भी इसी तरह के दावे किए.

यह भी पढ़ें:-
पीएम मोदी की मेरठ रैली बीजेपी के लिए क्यों है सबसे कारगर दांव; 2014- 2019 के भाषण और 7 सीटों के रिजल्ट से समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget