एक्सप्लोरर

Satyendar Jain Arrested: ED ने दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को किया गिरफ्तार, जानें क्या है आरोप?

Satyendar Jain Arrested: ईडी ने सीबीआई की तरफ से दर्ज मामले के आधार पर केस दर्ज किया था. इसी सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) से पूछताछ की थी.

Satyendar Jain Arrested: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) को कोलकाता की एक शैल कंपनी से हुए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भी भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था. ईडी सत्येंद्र जैन को विशेष अदालत के सामने पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने की तैयारी कर रहा है.

ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि यह मामला सीबीआई द्वारा 24 अगस्त 2017 को दर्ज मामले से संबंधित है. इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सत्येंद्र जैन और उनकी सहयोगियों के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. इस एफआईआर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी. आला अधिकारी के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान पता चला कि सत्येंद्र जैन और उनकी सहयोगी कंपनियों को कोलकाता की एक शेल कंपनी के जरिए 4 करोड़ 81 लाख रुपए की रकम आई थी.

इन शैल कंपनियों से लिए गए पैसे!

आरोप के मुताबिक, इस रकम के जरिए दिल्ली और आसपास के इलाकों में अचल संपत्ति खरीदी गई. यह संपत्तियां जिन कंपनियों के नाम पर खरीदी गई उनमें अकिंचन डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, इंडो मेटल इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड, प्रयास इन्फो सॉल्यूशन, मंगलायतन प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और जेजे आइडियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड आदि शामिल है. इन कंपनियों से स्वाति जैन पत्नी वैभव जैन, सुशीला जैन पत्नी अजीत प्रसाद जैन और इंदु जैन पत्नी सुनील जैन भी संबंधित बताई गई है. आरोप के मुताबिक यह सभी किसी न किसी तरह सत्येंद्र जैन से जुड़े हुए हैं.

सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान जब इस मामले में ईडी को शैल कंपनी के जरिए हुए लेनदेन के पुख्ता सबूत मिले. साथ ही इस मामले में शैल कंपनी के कर्ताओं ने ईडी को अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी तो उन जानकारियों के आधार पर एक पखवाड़े पहले उस पैसे से दिल्ली और आसपास खरीदी गई 4 करोड़ 81 लाख की अचल संपत्ति आरंभिक तौर पर जब्त भी कर ली गई.

'सवालों के जवाबों से बच रहे थे सत्येंद्र जैन'

ईडी सूत्रों के मुताबिक इस मामले में सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) से लगातार पूछताछ की जा रही थी लेकिन आरोप है कि वह ईडी के सवालों के जवाबों से बच रहे थे. साथ ही ईडी को उल्टे सीधे जवाब देकर जांच को भटका रहे थे. 

ईडी सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने जब ईडी को जांच में सहयोग नहीं किया तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल अब सत्येंद्र जैन को ईडी विशेष अदालत के सामने पेश करेगी जहां से उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लाया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

Satyendar Jain Arrested: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर AAP और BJP आमने-सामने, सिसोदिया बोले- फर्जी केस में फंसाया गया

Heavy Rain in Delhi: दिल्ली-NCR में तेज बारिश, सैकड़ों पेड़ गिरे, उड़ानें प्रभावित, 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं | Video

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से की मुलाकात
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget