एक्सप्लोरर

J&K: बारामुला के पट्टन में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, छिपे हो सकते हैं दो आतंकी

पुलिस, सीआरपीएफ और सेना मिलकर इस ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. आतंकी सुरक्षाबलों पर लगातार फायरिंग कर रहे हैं.

बारामुला: जम्मू-कश्मीर में बारामुला के पट्टन में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इलाके में दो आतंकियों के छिपे होने की खबर हैं. सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को घेर लिया है. आपको बता दें कि पुलिस, सीआरपीएफ और सेना मिलकर इस ज्वाइंट ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. आतंकी सुरक्षाबलों पर लगातार फायरिंग कर रहे हैं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने आज तड़के पाटन इलाके के तांत्रे मोहल्ला में घेराव और खोज अभियान शुरू किया था. उन्होंने बताया कि वहां छुपे आतंकवादियों ने संयुक्त खोज दल पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी. अधिकारी ने बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बता दें कि जम्मू-कश्मीर में पिछले पांच दिनों में चार आतंकी हमले हुए हैं. पांच फरवरी के बाद 14 जवान शहीद हो गए. इस साल 44 दिन में 26 जवान शहीद हो गए हैं. 11 फरवरी को जम्मू के सुंजवान में सेना के कैंप पर हुए आतंकी हमले में सेना के पांच जवान शहीद हुए. जबकि एक जवान के पिता भी आतंकियों के हमले में मारे गए थे. वहीं, 12 फरवरी को श्रीनगर में करण सेक्टर में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की कोशिश हुई. इस हमले में बिहार के आरा के रहने वाले सीआरपीएफ कांस्टेबल मोजाहिद खान शहीद हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
'कौन है ये मूर्ख...', बाबा बागेश्वर के 'नॉनवेज' वाले बयान पर भड़की CPM
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
DU में AMU-BHU जैसे हॉस्टल क्यों नहीं मिल सकते? सत्य निकेतन हादसे के बाद उठे सवाल
'पहले रूस-यूक्रेन युद्ध और अब अमेरिका...', भारत के DGP ग्रोथ पर क्या बोले अमित शाह
'पहले रूस-यूक्रेन युद्ध और अब अमेरिका...', भारत के DGP ग्रोथ पर क्या बोले अमित शाह
जेद्दा जा रही फ्लाइट चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट, इंजन में हुई थी खराबी
जेद्दा जा रही फ्लाइट चेन्नई एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट, इंजन में हुई थी खराबी

वीडियोज

Delhi Building Collapse: इमारत हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा ! | Breaking News
Chitra Tripathi: हादसा नहीं, हत्या है! | Delhi Building Collapse | Satya Niketan | Delhi | CM Rekha
Delhi Building Collapse: Satya Niketan हादसे के बाद देखिए दिल्ली के अन्य PG की हालत! | Ground Report
Saharanpur Masjid Bulldozer Action: सहारनपुर मस्जिद विवाद में ASI की एंट्री | UP | CM Yogi |Breaking
Moti Bagh Building Collapse | Breaking News: दिल्ली हॅास्टल रेंट एग्रीमेंट आया सामने। Delhi News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
पहली बार बंगाल में अष्टमी के दिन बंद रहेगी शराब, शुभेंदु सरकार का ऐलान
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'मिर्जापुर द मूवी' बनी बॉलीवुड की 5वीं टॉप ए रेटेड वीकेंड ओपनर, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Watch: चैंपियन कप्तान रिंकू सिंह का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम, बहन ने दिया सरप्राइज
चैंपियन कप्तान रिंकू सिंह का घर पहुंचने पर ग्रैंड वेलकम, बहन ने दिया सरप्राइज
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
VIDEO: BRS MLC के अपमानजनक बयान से भावुक हुए स्पीकर, आंखों में भर आए आंसू
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
मलबे में जिंदगियां और अरमान..., सत्य निकेतन हादसे को लेकर राहुल का हमला
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
किसान करें इस प्रीमियम फूल की खेती, लाखों में होगा टर्नओवर
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
कांग्रेस में शामिल हुए हीरा ठाकुर, यूपी चुनाव से पहले BJP को झटका
Embed widget