एक्सप्लोरर

गाड़ी पलटने के बाद भागने और हथियार छीनने की कोशिश के बीच मुठभेड़, जानिए- कैसे मारा गया विकास दुबे

विकास दुबे को उज्जैन से लेकर आ रही एसटीएफ के काफिले की एक गाड़ी कानपुर आते ही रास्ते में पलट गई. इसी दौरान विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे 3 गोलियां लगीं जिसके बाद वो गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

नई दिल्ली: कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर में मारा जा चुका है. यूपी एसटीएफ की टीम उसे उज्जैन से ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ले जा रही थी. लेकिन शहर से 17 किमी पहले भउती में सुबह 6:30 बजे काफिले की एक कार पलट गई. विकास उसी गाड़ी में मौजूद था. गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने पुलिस के एक जवान से हथियार छीनकर भागने की कोशिश की. विकास दुबे और पुलिस के बीच गोलियां चली.

विकास को तीन गोलियां लगीं

विकास को तीन गोलियां लगीं और वो गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिस ने बार-बार सरेंडर करने को कहा

जानकारी के मुताबिक पुलिस वालों ने विकास को सरेंडर करने को कहा पर वो नहीं माना. पुलिस वालों के लाख समझाने के बाद भी उसने फायरिंग शुरू कर दी और मारा गया. घटनास्थल के आस-पास रहने वाले लोगों ने बताया कि उन्होंने गोलियां चलने की आवाज सुनी थी.

 घटना स्थल का मुआएना कर रहे हैं अधिकारी

एनकाउंटर वाली जगह पर आला अधिकारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है. अधिकारी घटना स्थल का मुआएना कर रहे हैं. एसपी अनिल कुमार ने भी विकास के मारे जाने की पुष्टि की है. एनकाउंटर में STF के दो जवान भी घायल हुए हैं. जिनका इलाज चल रहा है.

विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के बाद पुलिस उससे लगातार पूछताछ की. इस दौरान उसने कई बड़े खुलासे किए. विकास दुबे ने कहा कि वह पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद शवों को जलाना चाहता था. जलाने के लिए शवों को एक जगह इकट्ठा किया गया था और तेल का इंतजाम भी कर लिया गया था. विकास ने पुलिसकर्मियों के संपर्क में होने की बात भी कही थी. Vikas Dubey Encounter Live Updates: विकास दुबे एनकाउंटर में ढेर, सीने में गोली लगने से हुआ था जख्मी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
मस्जिद-लाउडस्पीकर विवाद पर शुभेंदु अधिकारी बोले- 'सांप्रदायिक आग...'
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया
प्रिंसिपल को 27 बार गोदा चाकू, 'बाबू' शब्द ने कातिल छात्र तक पहुंचाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget