एक्सप्लोरर

Electricity Crisis: भीषण गर्मी और बढ़ती डिमांड के बीच देश में गहराया बिजली संकट, 85 पावर प्लांट्स में खत्म होने वाला है कोयला

Power Cut in India: गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं इसकी उपलब्धता में गिरावट देखने को मिली है जिसकी वजह से देश में बिजली संकट गहराता जा रहा है.

Coal Stock For Power:  गर्मी का पारा चढ़ने के साथ ही देश में बिजली संकट गहराता जा रहा है. देश में बिजली की डिमांड रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई. आलम ये है कि 85 पावर प्लांट में कोयला खत्म होने वाला है. भीषण गर्मी के बीच देश में बिजली संकट अब डराने लग गया है. देश में बिजली की डिमांड इतनी बढ़ गई कि मंगलवार को बिजली की मांग का एक नया रिकॉर्ड ही बन गया. एक दिन में बिजली की सबसे ज्यादा मांग मंगलवार को 201.066 गीगावॉट दर्ज की गई है.

बिजली की डिमांड ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड

देश में बिजली की डिमांड का आलम ये है कि बिजली की मांग का एक नया रिकॉर्ड ही बन गया. और इसने पिछले साल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया. पिछले साल 200.539 गीगीवॉट की मांग दर्ज की गई थी जबकि इस साल 201.066 गीगावॉट दर्ज हुई है. ये आलम तब है जब अभी अप्रैल का महीना खत्म भी नहीं हुआ है. मई और जून में ये मांग बढ़कर 215-220 गीगावॉट तक पहुंच सकती है.

कोयला नहीं तो बिजली नहीं!

देशभर के 85 पॉवर प्लांट में कोयले का संकट खड़ा हो गया है. इससे आने वाले समय में बिजली कटौती के रूप में देखने को मिल सकता है. पावर प्लांट की शिकायत है कि रेल रेक की कमी की वजह से कोयला मिलने में देरी हो रही है. इस मामले पर रेलवे प्रवक्ता गौरव बंसल का कहना है कि पहले 300 रेक दी जाती थी फिर कोयला मंत्रालय के कहने पर 405 रेक दी गई. अब हम 415 रेक दे रहे हैं जिस पर कोल मंत्रालय राजी है. अगर कोल रेक पांच दिन तक डिटेन न हो कर तीन दिन तक ही रोकी जाएं तो हम रेक और बढ़ा सकते हैं.देशभर के थर्मल पावर प्लांट में कोयले का स्टॉक एक बार फिर से चर्चा में है. आरोप लग रहा है कि कोयले की पर्याप्त ढुलाई नहीं होने से ऐसा हुआ है.

प्रमुख थर्मल पावर प्लांट के हालात

देश में प्रमुख थर्मल पावर प्लांट की अगर बात करें तो कुल मिलाकर देशभर के 85 थर्मल पावर प्लांट में कोयला खत्म होने की कगार पर है इनमें से राजस्थान के 7 में से 6, पश्चिम बंगाल के सभी 6, उत्तर प्रदेश के 4 में से 3, मध्य प्रदेश के 4 में से 3, महाराष्ट्र के 7 में सभी 7 और आंध्र प्रदेश के सभी 3 प्लांट में कोयले का स्टॉक क्रिटिकल कंडिशन में पहुंच चुका है.

ये भी पढ़ें: Power Supply & Cut: बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, 201GW पर पहुंची लेकिन देश के कई हिस्सों में हुई कटौती

ये भी पढ़ें: Power Crisis: बिजली संकट से निपटने के लिए MP के ऊर्जा मंत्री ने निकाला कोयले का टेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर बोले अमित शाह
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
'मेलोनी समझकर तो...', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
'मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा', संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी की मिमिक्री पर पूछा तो हुआ बवाल
Fake UPI Apps For Discount : डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
डिस्काउंट के चक्कर में आप भी तो यूज नहीं करते ये UPI ऐप्स? लग जाएगा चूना
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
Window Weatherstripping Tips: खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
खिड़की के किनारों से रिस रहा है पानी? 5 मिनट में ऐसे करें बंद
Embed widget