एक्सप्लोरर

Power Supply & Cut: बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड, 201GW पर पहुंची लेकिन देश के कई हिस्सों में हुई कटौती

देश के कई हिस्सों में बिजली संकट पैदा हो गया है और बिजली में कटौती देखी जा रही है. ज्यादातर हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है.

देश के कई हिस्सों में बिजली संकट पैदा हो गया है और बिजली में कटौती देखी जा रही है. ज्यादातर हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ बिजली की मांग बढ़ी है. इसके साथ ही, मंगलवार को बिजली की मांग 201 गीगावॉट के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई. ऊर्जा मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है.  मंत्रालय ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘‘आज 14:51 बजे अखिल भारतीय स्तर पर पूरी की गई अधिकतम बिजली की मांग 201.066 गीगावॉट रही.’’ इसने पिछले साल के 200.539 गीगावॉट के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. यह रिकॉर्ड सात जुलाई, 2021 को दर्ज हुआ था.

मंत्रालय ने कहा कि बढ़ती बिजली की मांग देश की आर्थिक वृद्धि को दर्शाती है. इस साल मार्च में बिजली की मांग करीब 8.9 प्रतिशत बढ़ी है. इसके अलावा, मई-जून के महीनों में मांग लगभग 215-220 गीगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है. मंत्रालय ने कहा कि सरकार और अन्य हितधारक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं तथा सभी मोर्चों पर प्रयास किए जा रहे हैं और विभिन्न संसाधनों के बेहतर उपयोग के उपाय किए जा रहे हैं.

देश के कई हिस्सों में बिजली संकट!
जम्मू में अनिर्धारित बिजली कटौती और पीने के पानी की कमी से परेशान लोगों ने मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया और जम्मू चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जेसीसीआई) ने चेतावनी दी कि अगर संकट का तुरंत समाधान नहीं किया गया, तो उपभोक्ता बिलों का भुगतान करना बंद कर देंगे.

मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में बिजली गुल
देश की वित्तीय राजधानी मुंबई और आसपास के उपनगरों के कई इलाकों में मंगलवार सुबह बिजली गुल रही. कटौती ऐसे समय में की गई है, जब राज्य बिजली की कमी से जूझ रहा है, जिसके कारण बिजली वितरण कम्पनियों (डिस्कॉम) को अनिवार्य रूप से कुछ इलाकों में बिजली की आपूर्ति में कटौती करनी पड़ रही है.

यह भी पढ़ें-

Karachi Blast: कराची ब्लास्ट को एक महिला आत्मघाती हमलावर ने दिया अंजाम, चीनी यात्रियों की गाड़ी के पास खुद को उड़ाया

Russia Ukraine War: रूस के 7 सैन्यकर्मियों पर यूक्रेन ने लगाए युद्ध अपराध के आरोप, आरोपियों में तीन रूसी पायलट भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget