एक्सप्लोरर

बिहार SIR के बाद हर मतदाता को मिलेगा नया वोटर आईडी, चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

चुनाव आयोग जल्द ही बिहार के सभी मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रहा है. अधिकारियों ने कहा कि नया मतदाता पहचान पत्र कब जारी किया जाएगा, यह फैसला होना बाकी है.

निर्वाचन आयोग बिहार में मतदाता सूची को लेकर जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के पूरा होने के बाद राज्य के सभी मतदाताओं को नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना बना रहा है, अधिकारियों ने रविवार (31 अगस्त, 2025) को यह जानकारी दी.

अधिकारियों ने कहा कि नए मतदाता पहचान पत्र कब जारी किए जाएंगे, इस पर निर्वाचन प्राधिकरण की ओर से अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है. अधिकारियों ने कहा कि बिहार के प्रत्येक मतदाता को एक नया मतदाता पहचान पत्र जारी करने की योजना है, लेकिन यह प्रक्रिया कब और कैसे पूरी की जाएगी, इस पर अभी अंतिम निर्णय लिया जाना बाकी है.

दस्तावेज में नई तस्वीर लगाने का आदेश

जब मतदाताओं को गणना प्रपत्र दिए गए तो उनसे भरे हुए दस्तावेज अपनी नवीनतम तस्वीर के साथ जमा करने को कहा गया. नयी तस्वीर का उपयोग रिकॉर्ड को अद्यतन करने और नए मतदाता पहचान पत्र जारी करने के लिए किया जाएगा.

एक अगस्त को प्रकाशित बिहार की मसौदा मतदाता सूची के अनुसार, राज्य में 7.24 करोड़ मतदाता हैं. अंतिम मतदाता सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी और राज्य में विधानसभा चुनाव नवंबर में होने की संभावना है. वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है और उससे पहले नए सदन का गठन करना होगा.

गणना फॉर्म भरने वालों में से 99 प्रतिशत दस्तावेज जमा

निर्वाचन आयोग के अनुसार, अब तक गणना फॉर्म भरने वालों में से 99 प्रतिशत ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं. लगभग 30,000 लोगों ने मतदाता सूची में शामिल होने के लिए याचिका दायर की है, क्योंकि उनके नाम मसौदा सूची से गायब थे.

इसके अलावा बिहार पहला राज्य बन गया है, जहां मतदान के दिन मतदान केंद्रों पर भीड़ भाड़ कम रखने के लिए युक्तिकरण प्रक्रिया के तहत प्रति मतदान केंद्र मतदाताओं की संख्या 1500 से घटाकर अधिकतम 1200 कर दी गई है. युक्तिकरण के कारण, राज्य में मतदान केंद्रों की संख्या 77,000 से बढ़कर 90,000 हो गई है. युक्तिकरण प्रक्रिया आखिर में पूरे भारत में लागू की जाएगी. पिछले लोकसभा चुनाव में देश में 10.5 लाख मतदान केंद्र थे.

ये भी पढ़ें:- 'मैं भारत और पाकिस्तान के बीच मैच नहीं देखूंगा', एशिया कप को लेकर क्यों भड़के मनोज तिवारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: इन तीन सबजेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
UGC NET 2026: इन तीन सबजेक्ट का दोबारा एग्जाम ले सकती है NTA
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत
वंदे मातरम विवाद: सोनिया गांधी के इशारे पर बवाल, हिंदू सेना ने की शिकायत

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget