एक्सप्लोरर

Bihar Voter List: बिहार की वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 35 लाख वोटर्स के नाम, चुनाव आयोग ने क्या बताई वजह?

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, बिहार में 35 लाख मतदाताओं के नाम कट जाएंगे. ये जानकारी तथ्यातमक तौर पर सही नहीं है, क्योंकि इनमें ऐसे नाम शामिल हैं, जो BLO की जांच के दौरान अपने पते पर नहीं पाए गए.

Bihar Voter List: बिहार में चल रही मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया के बीच 35 लाख मतदाताओं के नाम कट सकते हैं, चुनाव आयोग के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी निकलकर सामने आई है. हालांकि ये जानकारी तथ्यातमक तौर पर सही नहीं है, क्योंकि इनमें ऐसे तमाम मतदाताओं के नाम भी शामिल हैं, जो BLO की जांच के दौरान अपने पते पर नहीं पाए गए.

इनमें करीब 12.55 लाख ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, करीब 17.37 लाख ऐसे मतदाता जो बिहार से बाहर शिफ्ट हो चुके हैं, करीब 5.76 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनके दो जगह पर वोटर आईडी कार्ड मिले हैं. 

फर्जी मतदान से बचाने की कवायद

चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, यह वोट काटने की नहीं, बल्कि ( करीब 35 लाख ) फर्जी मतदान से बचाने की कवायद है. अगर इन वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल कर कोई वोट डालता है तो फिर वह फर्जी मतदान की श्रेणी में आएगा. ऐसे में इन 35 लाख मतदाताओं के खिलाफ अगर आने वाले वक्त में वोट काटने की कार्रवाई होती भी है तो इस वजह से नहीं कि वो देश के नागरिक नहीं है.

काटे गए नामों की भी होगी जानकारी

चुनाव आयोग के मुताबिक, जो मतदाता बी.एल.ओ. के तीन दौरों के बाद भी अपने पते पर नहीं मिले हैं तो शायद वे मृत हो गए हैं या स्थायी रूप से स्थानांतरित हो गए हैं या एक से अधिक स्थानों पर नामांकित हैं. जल्द ही ऐसे करीब 35 लाख मतदाताओं की जानकारी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों/उनकी ओर से नियुक्त 1.5 लाख बूथ स्तरीय एजेंटों के साथ भी कल से साझा की जाएगी, ताकि ऐसे मतदाताओं की सही स्थिति की पुष्टि 25 जुलाई ( फॉर्म भरने की अंतिम तारीख) से पहले की जा सके.

एक तरह से जिन 35 लाख लोगों के नाम काटने की चर्चा चल रही है, उनकी दोबारा जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी राजनीतिक दल की ओर से नियुक्त BLA को सौंप देगा. इससे बाद में विपक्षी दल यह सवाल ना उठा सके कि किसी मतदाता का नाम गलत तरीके से काट दिया गया.

बिहार मतदाता सूची के ये हैं आंकड़े

इस सब के बीच चुनाव आयोग के अधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, बिहार मतदाता सूची सत्यापन प्रक्रिया में 16 जून शाम 6 बजे तक 88.65% लोगों ने फॉर्म भर दिए हैं. साथ ही करीब 4.5 फीसदी ऐसे मतदाता भी रहे हैं, जो अपने पते पर नहीं मिले हैं. इस लिहाज से अब सिर्फ 6.85 फीसदी यानी लगभग 54 लाख मतदाताओं का ही फॉर्म भरना बाकी है.

बिहार में मतदाता सूची को अपडेशन और सत्यापन का काम अब अंतिम दौर में है. 16 जून शाम 6 बजे तक राज्य के कुल 7.89 करोड़ मतदाताओं में से 6,99,92,926 ने 1 अगस्त, 2025 को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची के लिए अपना गणना फॉर्म दे दिया है.

चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक आंकड़े
1. बिहार में कुल मतदाता (24 जून 2025 तक) 7,89,69,844
2. प्राप्त फॉर्म 6,99,92,926 (88.65%)
3. अपलोड किए गए फॉर्म 6,47,24,300 (81.96%)
4. पते पर नहीं मिले मतदाता 35,69,435 (4.5%)
5. मृत पाए गए 12,55,620 (1.59%)
6. स्थायी रूप से स्थानांतरित 17,37,336 (2.2%)
7. एक से ज्यादा जगह नाम 5,76,479 (0.73%)
8. शेष फॉर्म भरने वाले मतदाता 54,07,483 (6.85%)

आधार सिर्फ एक पहचान 

चुनाव आयोग के सूत्रों ने फिर साफ कर दिया है कि आधार सिर्फ एक पहचान पत्र है, ये देश की नागरिकता तय नहीं करता. इस वजह से आधार को फॉर्म के साथ लिया जरूर जा रहा है, लेकिन उसके आधार पर मतदाता सूची में नाम नहीं आ सकता. रही बात वोटर आईडी कार्ड की तो जो फॉर्म भरा जा रहा है, उस पर वोटर आईडी कार्ड का नंबर और मतदाता की पहचान भी दी गई है, जिससे किसी एक व्यक्ति का फॉर्म कोई दूसरा व्यक्ति न भर सके. 

चुनाव आयोग लगातार इस प्रक्रिया की शुरुआत से यह कहता रहा है कि ये पूरी प्रक्रिया संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत किया जा रहा है, जिसमें साफ तौर पर कहा गया है कि देश का मतदाता वही व्यक्ति हो सकता है, जो देश का नागरिक हो. ऐसे में संविधान के हिसाब से किसी ऐसे व्यक्ति को मतदाता सूची में नहीं डाला जा सकता, जो देश का नागरिक न हो.

ये भी पढ़ें:- टीवी डिबेट में कांग्रेस नेता ने वारिस पठान को बोला 'कठमुल्ला' तो भड़क गए ओवैसी के नेता, बोले- 'अब मुसलमान इनको...'

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के इंडियन नेवी में शामिल होने पर राजनाथ सिंह ने भरी हुंकार
'भारत तय करेगा समंदर की दिशा', महेंद्र गिरी युद्धपोत के नेवी में शामिल होने पर राजनाथ की हुंकार
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह
चंद्रबाबू नायडू की बहू नारा ब्राह्मणी को मिला सम्मान, फॉर्च्यून इंडिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं में मिली जगह

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget