एक्सप्लोरर

ECI Decision: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले ECI ने दी उद्धव ठाकरे को बड़ी राहत! अब बिना रोक-टोक कर सकेंगे ये काम

ECI Decision: चुनाव आयोग ने उद्धव की पार्टी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 बी और धारा 29 सी के तहत सरकारी कंपनी के अलावा किसी भी व्यक्ति या कंपनी से चंदा लेने की छूट दे दी है.

Maharashtra Politics: चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को गुरुवार (18 जुलाई) को बड़ी राहत दी है. चुनाव आयोग ने शिवसेना (यूबीटी) को सार्वजनिक योगदान (Public Contributions) स्वीकार करने की अनुमति दे दी है. 

इलेक्शन कमीशन (ECI) के निर्देशानुसार अब उद्धव ठाकरे की पार्टी को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29 बी और धारा 29 सी के तहत सरकारी कंपनी के अलावा किसी भी व्यक्ति या कंपनी की ओर से चंदे के तौर पर कोई भी राशि ले सकते हैं. इस फैसले को शिवसेना (यूबीटी) के लिए महाराष्ट्र चुनाव से पहले बड़ी राहत माना जा रहा है.

पार्टी ने की थी ये मांग...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शिवसेना (यूबीटी) ने चुनाव आयोग से सार्वजनिक योगदान स्वीकार करने की मांग की थी. खबर के मुताबिक इस संबंध में पार्टी के महासचिव सुभाष देसाई के नेतृत्व में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकत की थी और इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाया था. 

कब हैं महाराष्ट्र में चुनाव?

महाराष्ट्र (Maharashtra) में इस साल अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव (Assembly Election) कराए जा सकते हैं. विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है और वो वोटर्स को रिझाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इससे पहले महाराष्ट्र में सियासी खींचतान भी देखने को मिली थी. राज्य में सभी दल अपनी-अपनी जीत को लेकर भी दावे करने में जुटे हैं. 

चुनावी मोड में उद्धव

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आगामी विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Election) की रणनीति तैयार करने के लिए संजय राउत (Sanjay Raut), अनिल देसाई, सुभाष देसाई, सुनील प्रभु और राजन विचारे समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं संग बैठक की. खबर है कि इस बैठक में चुनाव लड़ने की तैयारी पर चर्चा की गई. बैठक में उद्धव ने कहा, सभी सीटों को टारगेट करने के लिए थिंक टैंक (Think tank) के साथ ही एक वॉर रूम (War Room) बनाने की भी योजना पर काम कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 'BJP के कुछ विधायक शरद पवार गुट में...', पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
'सरकार में आए तो खत्म करेंगे नशा', गोवा की जनता से कांग्रेस ने किए ये 5 बड़े वादे
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
बांकुरा केस: पीड़ित परिवार से मिले CJP नेता रांका, बंगाल सरकार को दिया 10 दिन का वक्त
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
'16 महीने में...', CM रेवंत का सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों पर बड़ा ऐलान
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे
ट्विशा शर्मा मामले में सीबीआई की चार्जशीट, चौंकाने वाले खुलासे

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget