एक्सप्लोरर

तेलंगाना में राजनीतिक सरगरमी तेज, जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के लिए मैदान में उतरे 58 उम्मीदवार

Telangana Bye-Election: जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए कुल 211 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था. प्रक्रिया के बाद 81 नामांकन स्वीकार हुए और 81 में से 23 उम्मीदवारों की वापसी के बाद कुल 58 उम्मीदवार रह गए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • जुबली हिल्स उपचुनाव में 58 उम्मीदवार मैदान में हैं।
  • 211 नामांकन आए, 81 स्वीकार हुए, 23 वापस लिए।
  • आचार संहिता के बाद 2.82 करोड़ की नकदी जब्त।
  • BRS विधायक के निधन से खाली हुई थी सीट।

जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव को लेकर तेलंगाना में राजनीतिक हलचल जोरों पर हैं. राज्य में अगले महीने 11 नवंबर, 2025 को जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने वाले हैं. जिसे लेकर शुक्रवार (24 अक्टूबर, 2025) को राज्य में नामांकन वापसी के बाद अब कुल 58 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर गए हैं.

उपचुनाव के लिए 211 उम्मीदवारों ने भरा था नामांकन

हालांकि, जुबली हिल्स उपचुनाव के लिए कुल 211 उम्मीदवारों ने भारतीय चुनाव आयोग (ECI) के पास नामांकन पत्र दाखिल किए थे. पूरी प्रक्रिया के बाद चुनाव आयोग ने मात्र 81 उम्मीदवारों के नामांकन को ही स्वीकार किया. वहीं, चुनाव आयोग ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि 81 स्वीकृत उम्मीदवारों में से 23 ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली, जिसके बाद अब कुल 58 उम्मीदवार चुनावी मैदान में बचे हैं.

2.82 करोड़ की नकदी, शराब और अन्य सामान जब्त

जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने आदर्श आचार संहिता लागू कर दी है. आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 2.82 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की नकदी, शराब और अन्य सामान जब्त किए गए.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (GHMC) के आयुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी आर. वी. कर्णन ने कहा कि जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के तहत 407 मतदान केंद्रों के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. उन्होंने आगे कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए भारतीय चुनाव आयोग की ओर से शुरू किए गए कई नए उपायों को उपचुनाव के दौरान लागू किया जाएगा.

BRS विधायक की मृत्यु के बाद जुबली हिल्स में उपचुनाव हो गया तय

वहीं, इस साल जून में दिल का दौरा पड़ने से भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक मगंती गोपीनाथ के निधन के कारण यह उपचुनाव आवश्यक हो गया है. पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति (BRS) ने मगंती गोपीनाथ की पत्नी मगंती सुनीता को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने नवीन यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है.

यह भी पढे़ंः 200 सालों तक मिट्टी में दबी रही बुद्ध की 5500 KG सोने की मूर्ति, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में राजनीतिक है स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget