एक्सप्लोरर

कल वायुसेना में शामिल किए जाएंगे आठ अपाचे हेलीकॉप्टर्स, जानिए इनकी ताकत

साल 2015 में इंडियन एयरफोर्स ने अमेरिका से 22 अपाचे हेलीकॉप्टर्स खरीदने का सौदा किया था. पहली खेप भारत पहुंच चुकी है. इसमें आठ हेलीकॉप्टर्स शामिल हैं. इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ अटैक हेलीकॉप्टर्स में की जाती है.

नई दिल्ली: मंगलवार को अपाचे हेलीकॉप्टर्स को सैन्य-परंपरा के तहत वायुसेना में शामिल किया जाएगा. साल 2016 में जिस पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान से आए आतंकियों ने बड़ा हमला किया था उसी पठानकोट पर भारतीय वायुसेना के अटैक हेलीकॉप्टर्स, अपाचे की पहली स्कॉवड्रन बनाई जा रही है. एबीपी न्यूज की टीम खास तौर पठानकोट पहुंची जहां पर खुद अपाचे हेलीकॉप्टर्स के पायलट्स ने बताया कि आखिर किस तरह से भारतीय वायुसेना के ये 'ग्लैडिएटर्स' आतंकियों के खिलाफ एक कारगर हेलीकॉप्टर साबित होंगे.

भारतीय वायुसेना ने साल 2015 में अमेरिका से 22 अपाचे हेलीकॉप्टर्स खरीदने का सौदा किया था. उसी कड़ी में पहली खेप में आठ हेलीकॉप्टर्स भारत पहुंच चुके हैं. दुनिया के सर्वश्रेष्ठ और आधुनिक अटैक हेलीकॉप्टर्स में इन अपाचे हेलीकॉप्टर की गिनती की जाती है. अमेरिका ने ईराक में खाड़ी के युद्ध के साथ साथ अफगानिस्तान में आतंकियों के कैंप (और गुफाओं) पर हमला करने के लिए इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स का इ‌स्तेमाल किया है.

अपाचे की ताकत

‌पाकिस्तान की तरफ से प्रोक्सी वॉर झेल रहा भारत इन अटैक हेलीकॉप्टर्स का इस्तेमाल एलओसी पर आतंकियों के लांच-पैड और ठिकानों पर हमला करने के लिए कर सकता है. इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स में प्रेशियन हैलफायर मिसाइल और रॉकेट लगे हैं. एक अपाचे हेलीकॉप्टर में इस तरह की आठ हैलफायर मिसाइल और 19-19 रॉकेट के दो पॉड लग सकते हैं. खास तौर से लगी कैनन-गन से एक साथ 1200 राउंड फायर किए जा सकते हैं. ये हेलीकॉप्टर्स दिन रात और किसी भी मौसम में ऑपरेशन कर सकते हैं. खासतौर से ऊंचे पहाड़ों में बने आतंकी कैंपों और दुश्मन के ठिकानों और छावनियों पर हमला करने में ये सक्षम हैं.

भारतीय वायुसेना ने नए पठानकोट स्थित अपाचे की स्कॉवड्रन को 'ग्लैडिएटर' (Gladiator) नाम दिया है. इस स्कॉवड्रन का मोटो है 'बलिदान वीरस्य भूषणम' यानि बलिदान ही वीरों का आभूषण होता है. भारतीय वायुसेना के पास फिलहाल रूस के मी25 और मी35 की एक स्कॉवड्रन है लेकिन ये स्कॉवड्रन अब पुरानी हो चुकी है. इसलिए भारत ने ये अपाचे हेलीकॉप्टर खरीदे. इन अपाचे हेलीकॉप्टर्स की दूसरी स्कॉवड्रन चीन सीमा के करीब असम के जोरहाट में होगी. बता दें कि थलसेना को भी जल्द अमेरिका से छह अपाचे हेलीकॉप्टर मिलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा ऐलान, कहा - 'कल पूरा भारत...'
CJP Protest Live Updates: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
LIVE: CJP कानून का पालन नहीं करती, पुलिस की गलत छवि पेश की- दिल्ली पुलिस
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो
'फायर-फायर...', फ्लाइट में अचानक दिखा धुआं, मची चीख-पुकार, सामने आया वीडियो

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget