एक्सप्लोरर

NEET Paper Leak:'NEET को लेकर जांच जारी, ग्रेस मार्क्स का सुलझ गया मुद्दा', पेपर लीक पर बोला शिक्षा मंत्रालय

NEET Paper Leak: नीट एग्जाम में धांधली के आरोपों के बीच एनटीए ने यूजीसी-नेट एग्जाम को भी रद्द कर दिया है. इस एग्जाम में हिस्सा लेने वाले छात्रों की संख्या 9 लाख थी.

UGC-NET Exam Cancellation: देश में इस वक्त दो परीक्षाओं को लेकर सबसे ज्यादा बवाल मचा हुआ है. मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाली नीट परीक्षा में धांधली का आरोप लगा है. इसे रद्द किए जाने की मांग उठ रही है. इस बीच नीट एग्जाम करवाने वाली एजेंसी 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी' (एनटीए) ने यूजीसी-नेट एग्जाम को रद्द कर दिया है. अब शिक्षा मंत्रालय ने कहा है कि यूजीसी-नेट परीक्षा की नई तारीख का जल्द ऐलान किया जाएगा. नीट को लेकर कहा गया है कि अभी इसकी जांच चल रही है.

शिक्षा मंत्रालय की तरफ से गुरुवार (20 जून) को नीट पेपर लीक और यूजीसी-नेट परीक्षा के कैंसिलेशन को लेकर प्रेस वार्ता की गई. इसमें मंत्रालय के संयुक्त सचिव गोविंद जायसवाल ने कहा कि यूजीसी-नेट की परीक्षा दोबारा करवाई जाएगी. हमारे लिए छात्र हित सर्वोपरि है. इस साल यूजीसी-नेट एग्जाम देने वाले छात्रों की संख्या 9 लाख थी. फिलहाल सीबीआई को मामले को ट्रांसफर कर दिया गया है. वह यूजीसी-नेट केस में जांच करने वाली है. आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

नीट को लेकर तीन मुद्दे, ग्रेस मार्क्स की समस्या सुलझी: शिक्षा मंत्रालय

मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा, "नीट में कई सारे मुद्दे हैं. उन सभी को एक साथ नहीं जोड़ना चाहिए. एक मुद्दा ग्रेस मार्क्स का था. दूसरा बिहार में पेपर में गड़बड़ी का आरोप है, जिसकी जांच चल रही है. तीसरा गुजरात में परीक्षा में धांधली का आरोप लगा था. ये तीन अलग-अलग तरह के मुद्दे हैं." उन्होंने कहा, "ग्रेस मार्क्स के मुद्दे को पूरी तरह से सुलझा लिया गया है. बिहार में कथित पेपर लीक का मामला है, जिसकी अभी आर्थिक अपराध ईकाई जांच कर रही है."

जायसवाल ने आगे कहा, "बिहार में अभी जांच चल रही है. हमने कुछ इनपुट्स देखें भी हैं. उन्होंने बहुत सारे इनपुट्स मांगे भी हैं. एनटीए ने उन्हें इनपुट मुहैया भी कराए हैं. एक बार हमें बिहार पुलिस की तरफ से विस्तृत इनपुट मिल जाए, उसके बाद ही हम एक्शन लेंगे. हमारा एक्शन पूरी तरह से पुलिस के इनपुट के आधार पर होगा, क्योंकि हमें सक्षम जांच एजेंसियों के हाथ में इंवेस्टिगेशन छोड़ देना चाहिए."

क्यों रद्द की गई यूजीसी-नेट परीक्षा? 

गोविंद जायसवाल ने कहा, "एनटीए के जरिए 18 जून को आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा में 9 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. मंत्रालय को गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम सेंटर से कुछ इनपुट मिले. उन इनपुट्स को देखने के बाद शिक्षा मंत्रालय को प्रथम दृष्टया में लगा कि एग्जाम के साथ कुछ समझौता हुआ है. इसके बाद मंत्रालय ने छात्रों के हित में तत्काल फैसला करते हुए एग्जाम को रद्द कर दिया. एग्जाम की अगली तारीख के बारे में जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा." 

उन्होंने कहा, "इस पूरे मामले को सीबीआई को रेफर कर दिया गया है, ताकि अगर किसी व्यक्ति की एग्जाम में किसी भी तरह की मिलीभगत की संभावना है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए." एनटीए शिक्षा मंत्रालय के तहत आता है और वह देश में होने वाली कुछ प्रमुख एग्जाम को आयोजित करता है. नीट एग्जाम करवाने का जिम्मा भी एनटीए के पास है. पहले ये एग्जाम सीबीएसआई बोर्ड करवाता था. नीट के साथ-साथ यूजीसी-नेट की परीक्षा भी एनटीए की आयोजित करता है. 

यह भी पढ़ें: 'धोखाधड़ी करने वाला कोई डॉक्टर बन गया तो...', नीट पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
Xप्लेन: कर्नाटक में SIR प्रक्रिया में चूक? 1.08 करोड़ वोटरों का नाम कट सकता है, जानिए मतलब
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
कोलकाता के न्यू मार्केट एरिया के होटल में लगी भीषण आग, 9 की मौत
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
वंदे मातरम पर सियासी घमासान, BJP के आरोपों पर क्या बोली कांग्रेस
Xप्लेन: अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा
अब आतंकी हाफिज सईद पर चलेगा मुकदमा, कैसे भारत के नए कानून से कसेगा शिकंजा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Teacher Shortage in Delhi Government Schools: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में टीचर्स की भारी कमी, पढ़ाई पर पड़ रहा असर
Shimla Tour Package: शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-कुफरी घूमने का शानदार मौका! IRCTC लाया सबसे सस्ता टूर पैकेज
Embed widget