एक्सप्लोरर

साइबर सुरक्षा को लेकर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने तैयार की हैंडबुक, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ने की लॉन्च

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शिक्षा के मूल्य-आधारित वैश्विक मानकों को अपनाने के लिए तीन हैंडबुक का निर्माण किया है. जिसका विमोचन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने किया.

नई दिल्लीः शिक्षा के मूल्य-आधारित वैश्विक मानकों को अपनाने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा तैयार की गई तीन हैंडबुक का आज विमोचन किया गया. इन हैंडबुक का विमोचन केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये किया.

इन तीन पुस्तिकाओं का विमोचन करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के बीच साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इन हैंडबुक को तैयार किया गया है. रमेश पोखरियाल का कहना है कि 'साइबर सुरक्षा-माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों के लिए हैंडबुक' तैयार की गई है. उन्होंने कहा कि बुकलेट उन किशोरों के लिए एक सही मार्गदर्शिका होगी जो इंटरनेट और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं, और उन्हें अक्सर विभिन्न प्रकार के सुरक्षा जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है.

पोखरियाल ने आगे बताया कि बुकलेट 'इन परसूट ऑफ एक्सीलेंस- ए हैंडबुक फॉर प्रिंसिपल्स' के माध्यम से स्कूलों के प्रिंसिपलों को बोर्ड की प्रणालियों और अन्य उपयोगी जानकारियों से अवगत कराया जाएगा. यह स्कूलों और सीबीएसई प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगा. उन्होंने कहा कि तीसरी पुस्तिका '21 वीं सदी के कौशल: एक पुस्तिका' है, जिसके माध्यम से सीबीएसई सभी को 21 वीं सदी के कौशल से अवगत कराएगा और उन्हें अपने दैनिक जीवन में उपयोग करने के लिए प्रेरित करेगा.

श्री पोखरियाल ने देश की संपूर्ण शिक्षा प्रणाली के तहत सभी हितधारकों को लाभान्वित करने के लिए पुस्तिकाएं तैयार करने के लिए सीबीएसई के प्रयासों की सराहना की. मंत्री ने उम्मीद जताई कि इन पुस्तिकाओं से साइबर सुरक्षा की बेहतर समझ विकसित करने, दक्षता में सुधार करने, कौशल हासिल करने और नेतृत्व का अनुभव प्राप्त करने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ेंः 1200 किमी साइकिल चलाकर पिता को दरभंगा लेकर आईं 13 साल की ज्योति, प्रशासन ने दिया मदद का भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
'सैन्य संकटों में इस समझौते ने क्या किया?, मक्का पैक्ट पर जयशंकर का तंज
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
पाकिस्तानी सीमा पर बाज बटालियन, ड्रोन वॉरफेयर की तैयारी पूरी
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget