एक्सप्लोरर

एडिटर्स गिल्ड ने उठाया सख्त कदम, निलंबित की अकबर, तरुण तेजपाल की सदस्यता

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने सख्त कदम उठाते हुए एमजे अकबर और तरुण तेजपाल की सदस्यता निलंबित कर दी है. कुछ दिनों पहले जारी एक सूची में इन लोगों नाम था जिसके बाद इसे हटाने की मांग मीडिया में बढ़ गई थी.

नई दिल्ली: एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर और तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की सदस्यता बुधवार को निलंबित कर दी. यह कदम तब आया जब कुछ हफ्ते पहले गिल्ड ने अपने सदस्यों की अध्यतन सूची जारी की थी और उसमें अकबर, तेजपाल और वरिष्ठ पत्रकार गौतम अधिकारी के भी नाम थे. इसके बाद मीडिया में इन लोगों को हटाने की मांग उठने लगी थी.

इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि गिल्ड ने कार्यकारी समिति से इस बारे में विचार मांगे थे कि वर्तमान में निष्क्रिय सदस्य अकबर, इसके पूर्व अध्यक्षों में से एक तेजपाल और गौतम अधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए? अकबर पर मीटू आंदोलन के तहत कई महिलाओं ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. महिलाओं ने कहा था कि अकबर ने वरिष्ठ संपादक रहने के दौरान उनका यौन शोषण किया. वहीं, तेजपाल पर बलात्कार का आरोप है और फिलहाल वह जमानत पर हैं.

आरोपों के चलते अकबर को विदेश राज्य मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था

बयान में कहा गया कि कार्यकारी समिति के अधिकतर सदस्यों ने अकबर और तेजपाल की सदस्यता निलंबित करने का सुझाव दिया. गिल्ड के पदाधिकारियों ने कार्यकारी समिति की टिप्पणियों पर चर्चा की और इस विचार से सहमति जताई कि गिल्ड से अकबर की सदस्यता तब तक के लिए निलंबित की जानी चाहिए जब तक कि उनके द्वारा अदालत में दायर मुकदमा निष्कर्ष पर नहीं पहुंच जाता.

अकबर ने आरोप लगाने वाली पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मामला दायर किया है. गिल्ड के पदाधिकारियों ने तेजपाल की सदस्यता भी निलंबित करने का फैसला किया. गौतम अधिकारी की सदस्यता पर एडिटर्स गिल्ड ने फैसला किया कि कोई निर्णय करने से पहले वह उनका जवाब मांगेगी.

यह भी पढ़ें-

पार्टी की मैराथन बैठकों के कारण सालगिरह मनाने पत्नी के पास नहीं जा पाए ज्योतिरादित्य सिंधिया  चुनावों में हार का इफेक्ट: किसानों की कर्जमाफी पर विचार कर सकती है मोदी सरकार
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? सोनम वांगचुक-अभिजीत दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
संसद मार्च को दिल्ली पुलिस से मिली परमिशन? वांगचुक-दीपके की अपील पर जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget