एक्सप्लोरर

Elvish Yadav: ED ने यूट्यूबर एल्विश यादव को भेजा समन, सांप के जहर वाली पार्टी मामले में होगी पूछताछ

ED Summons Elvish Yadav: ईडी पहले ही एल्विश यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर चुकी है. एल्विश की सांप के जहर मामले में गिरफ्तारी भी हुई थी.

Elvish Yadav News: यूट्यूबर एल्विश यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सांप के जहर वाली पार्टी मामले में नया समन जारी किया है. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामेल में एल्विश को समन भेजकर 23 जुलाई को पूछताछ के लिए लखनऊ बुलाया है. इससे पहले ईडी ने एल्विश यादव को नोटिस देकर 8 जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया था. हालांकि, एल्विश ने विदेश में होने की बात कहकर कुछ दिनों का समय मांगा था. जिस पर अब ईडी ने 23 जुलाई को पेश होने का समन जारी किया है. 

ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यूट्यूबर एल्विश यादव को गौतमबुद्ध नगर पुलिस के जरिए उनके खिलाफ दर्ज सांप के जहर-रेव पार्टी मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी का समन भेजा गया है. उन्हें 23 जुलाई को ईडी की लखनऊ यूनिट के पास पूछताछ के लिए बुलाया गया है. माना जा रहा है कि इस दौरान एल्विश से सांप के जहर को लेकर पूछताछ तो की ही जाएगी. साथ ही साथ ये भी पूछा जाएगा कि क्या वह पहले भी पार्टियों में सांप की जहर सप्लाई कर चुके हैं.

मई में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया

इससे पहले, ईडी ने मई में सांप के जहर वाले मामले में प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था. ईडी ने माना था कि इस रैकेट में बड़ी रकम शामिल है, इसलिए पीएमएलए के तहत केस दर्ज करना जरूरी है. एल्विश यादव को इस साल 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. हालांकि, पांच दिनों बाद एक स्थानीय कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी. वह फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर चल रहे हैं.

फाजिलपुरिया से भी हो चुकी है सांप मामले में पूछताछ

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि एल्विश यादव के करीबी सहयोगी और फाजिलपुरिया के नाम से मशहूर हरियाणवी गायक राहुल यादव से सोमवार को ईडी लखनऊ कार्यालय में कई घंटों तक पूछताछ की गई. फाजिलपुरिया से उनके एक गाने में सांप के इस्तेमाल को लेकर सवाल किया गया था. इसके अलावा एल्विश यादव के अन्य सहयोगी ईश्वर यादव और विनय यादव से भी पिछले दिनों इस मामले में पूछताछ की गई थी.

यह भी पढ़ें: Elvish Yadav Case: एल्विश यादव पर फिर कसेगा शिकंजा! ED ने मनी लांड्रिंग केस में दर्ज की FIR

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget