एक्सप्लोरर

अब फारूक अब्दुल्ला को ED ने भेजा समन, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले में पूछताछ के लिए बुलाया

Money Laundering Case: प्रवर्तन निदेशालय ने कथित जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए नेशनल कांन्फ्रेंस अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला को बुलाया है.

ED Summons Farooq Abdullah: जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला को ईडी ने कथित जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए समन भेजा है.

उन्हें मंगलवार (13 फरवरी) को जांच एजेंसी के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित रहने के लिए कहा गया है. उन्हें धन-शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत समन भेजा गया है. ईडी ने 2022 में इस मामले में आरोप पत्र दायर किया था.

क्या है फारूक अब्दुल्ला पर आरोप?

आरोप पत्र में कहा गया है कि फारूक अब्दुल्ला ने अध्यक्ष रहने के दौरान जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों और दूसरे लोगों के खेल के विकास के नाम पर मिले फंड को डायवर्ट कर उसका निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किया. इस फंड को कई प्राइवेट बैंक अकाउंट और करीबियों को भेजा गया. बाद में फंड की आपस में बंदरबांट की गई.

कितने करोड़ के घोटाले का है आरोप?

ईडी ने 2018 में इस मामले में सीबीआई की चार्जशीट को आधार बनाकर पीएमएलए की जांच शुरू की थी. बीसीसीआई की तरफ से 112 करोड़ रुपये एसोसिएशन को दिए गए थे. आरोप है कि उसमें से 43.6 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. कथित घोटाला फारूख अबदुल्ला के 2001 से 2012 के बीच जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रहने के दौरान हुआ.

पिछले महीने भी भेजा गया था समन

लोकसभा में श्रीनगर का प्रतिनिधित्व करने वाले 86 वर्षीय फारूक अबदुल्ला को पिछले महीने भी जांच एजेंसी की ओर से इसी मामले में तलब किया गया था. उस समय वह स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर श्रीनगर स्थित ईडी के कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए थे.

फारूक अब्दुल्ला झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बाद नवीनतम विपक्षी नेता हैं, जिन्हें लोकसभा चुनाव 2024 से पहले पूछताछ के लिए बुलाया गया है. हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया जा चुका है.

यह भी पढ़ें- फ्लोर टेस्ट में CM नीतीश पास, 'खेल' के खिलाड़ी तेजस्वी फेल, JDU के ये एक विधायक नहीं पहुंचे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
'अब अटैक किया तो स्टोन एज में पहुंचा देंगे', ईरान की अमेरिका को धमकी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
नोएडा: लापरवाही ने फिर ली मासूम की जान! खुली होदी में गिरा 4 साल का गोलू
How to Store Roti: रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
रोटी टाइट हो जाती है? ऐसे करेंगे स्टोर तो घंटो रहेगी मुलायम
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
KVS भर्ती का रिजल्ट कब होगा जारी? 23 हजार अभ्यर्थी कर रहे इंतजार
Embed widget