एक्सप्लोरर

काले धन को सफेद करने का खेल: ED ने रोहित टंडन को पूछताछ के लिए बुलाया

नई दिल्ली: काले से सफेद के खेल में जांच तेज हो गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली के वकील रोहित टंडन को पूछताछ के लिए बुलाया है. रोहित टंडन से साढ़े तेरह करोड़ कैश मिला था. कल ही कोलकाता के कारोबारी पारसमल लोढा की गिरफ्तारी हुई थी. लोढा पर रोहित टंडन के कालेधन को सफेद करने का आरोप है.

  कौन है रोहित टंडन ? पेशे से वकील रोहित टंडन लॉबिंग का भी काम करता है. इसके पिता पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के जज रह चुके हैं. 6 अक्टूबर को इनकम टैक्स रेड के बाद रोहित टंडन ने 125 करोड रुपये की संपत्ति घोषित की थी. यही नहीं 21 दिन पहले भी इनकम टैक्स ने इसी व्हाइट हाउस में रेड करके 1 करोड 25 लाख के नए नोट पकड़े थे. रोहित टंडन ने 2014 में दिल्ली के पॉश जोरबाग इलाके में 100 करोड़ में एक कोठी खरीदी थी. आरोपी कारोबारी पी.लोढा का दाऊद से कनेक्शन!

नोटबंदी के बाद देश में मिल रहे काले धन का डॉन दाऊद इब्राहिम से कनेक्शन निकल रहा है. कोलकाता के जिस कारोबारी पारसमल लोढा को काला धन सफेद करने के आरोप में पकड़ा गया है. उसके रिश्ते दाऊद से बताए जा रहे हैं. लोढा से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है.

लोढा को 7 दिन की रिमांड

लोढा को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सात दिनों के लिए ईडी की रिमांड में भेज दिया है. कोर्ट में उसने माना कि वो कमीशन लेकर कालेधन को सफेद करता था.

LODHA

पारसमल का शेखर रेड्डी और रोहित टंडन से कनेक्शन

कोलकाता का कारोबारी पारसमल चेन्नई में हवाला ऑपरेटर शेखर रेड्डी के लिए काम करता था, जिसके पास से 170 करोड़ कालाधन मिला है. दिल्ली में वो वकील रोहित टंडन के लिए काम कर रहा था, जिसके पास से भी करोड़ों का कालाधन मिला है.

ED की पूछताछ और भी बड़े खुलासों की उम्मीद

खुद पारसमल मुंबई से विदेश रफूचक्कर होने की तैयारी में था लेकिन एयरपोर्ट पर ही शिकंजे में आ गया. पूछताछ में पारसमल लोढा ने काले धन को सफेद करने की बात तो मान ली है लेकिन ये नहीं बताया कि कालेधन को सफेद करने में जुटे नेटवर्क का असली सरगना कौन है ? वैसे सूत्रों के लोढा ने पूछताछ में ये कहा है कि इस काम में हवाला नेटवर्क भी सक्रिय है.

अंतर्राष्ट्रीय हवाला डीलरों से भी लोढा का कनेक्शन

नोटबंदी के बाद पहली बार अधिकारिक तौर पर खुलासा हुआ है कि काले धन को हवाला के जरिए भी सफेद किया जा रहा है और इसमें अन्तरराष्ट्रीय हवाला डीलरो की भूमिका भी सामने आई है. इनमें से कुछ विदेशी हवाला डीलर भारतीय मूल के बताए गए हैं. पूछताछ के आधार पर ईडी इन लोगों के बारे में जानकारी जमा कर रहा है.

सूत्रों के मुताबिक, ईडी पारसमल लोढा से ये जानने में जुटी है कि हवाला कारोबारी किस तरह से और कितना कमीशन लेकर कालेधन को सफेद करते थे ? खास बात है कि पारसमल लोढ़ा के रिश्ते दाऊद इब्राहिम से भी बताये जा रहे हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि लोढा से पूछताछ में कुछ अहम जानकारी सामने आ सकती है. पारसमल लोढ़ा कोलकाता का एक बिजनेसमैन है. रियल एस्टेट, माइनिंग, ग्लोबल ट्रेडिंग का बिजनेस करता है.

यह भी पढ़ें

अब ऑनलाइन शॉपिंग साइट Snapdeal घर-घर पहुंचाएगा कैश

दिल्ली में सामने आया 500 के नए नोट से स्याही उड़ने का नया मामला

कालाधन: छापेमारी जारी, अब तक करीब 700 करोड़ का काला कैश बरामद

चंडीगढ़-भोपाल के बैंकों में छापेमारी, केरल के कोऑपरेटिव बैंक से 266 करोड़ जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- बातचीत और डिप्लोमेसी से हो सामाधान
PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति से की बात, हालात पर जताई चिंता, कहा- 'बातचीत से हो सामाधान'
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
PFI आपराधिक साजिश मामलाः NIA ने पटना के स्पेशल कोर्ट में दो और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget